खेल

Lionel Messi: 38 की उम्र में भी मेसी का जलवा! MLS 2025 में हैट्रिक लगाकर जीता गोल्डन बूट, इंटर मियामी की शानदार जीत

Lionel Messi: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी 38 साल की उम्र में भी मैदान पर अपना जादू बिखेर रहे हैं। उन्होंने मेजर लीग सॉकर (MLS 2025) में नैशविले एससी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई, जिसके दम पर उनकी टीम इंटर मियामी ने यह मुकाबला 5−2 से जीत लिया।

MLS 2025 का गोल्डन बूट मेसी के नाम

मेसी का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह MLS 2025 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस सीजन में वह अब तक 29 गोल दाग चुके हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने प्रतिष्ठित गोल्डन बूट अवार्ड भी अपने नाम कर लिया है। इंटर मियामी के डिफेंडर इयान फ्रे ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा, “यह साफ़ है कि मेसी हर मुकाबले में हमारी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी तारीफ के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं।”

नैशविले के खिलाफ दूसरी हैट्रिक

नैशविले के खिलाफ इस रोमांचक मैच में मेसी ने पहला गोल 34वें मिनट में दागकर टीम को बढ़त दिलाई थी। हालांकि, नैशविले ने सैम सुरिज और जेकब शैफलबर्ग के गोल से पलटवार कर 2−1 की बढ़त बना ली।

इसके बाद, मेसी ने अपना क्लास दिखाया। उन्होंने 63वें मिनट में पेनल्टी पर दूसरा गोल किया और फिर 81वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। यह इस सीजन में उनकी दूसरी हैट्रिक थी; इससे पहले उन्होंने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ भी हैट्रिक बनाई थी, वह मैच इंटर मियामी ने 6−2 से जीता था।इंटर मियामी के लिए मेसी के अलावा लुए बाल्तासार रोड्रिगेज ने 67वें मिनट में और तेलास्को सेगोविया ने 90+1 मिनट में गोल किया।

दिसंबर में भारत आएंगे मेसी

फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह भी है कि लियोनेल मेसी दिसंबर में भारत का दौरा करने वाले हैं। वह सबसे पहले कोलकाता जाएंगे, जिसके बाद मुंबई और दिल्ली का भी दौरा करेंगे, जहां वे कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह 2011 में भारत आए थे। उनकी फिटनेस को देखते हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप में उनके खेलने की पूरी उम्मीद है, जिसके बाद उनके संन्यास की घोषणा की जा सकती है।

Read More  : Ayodhya Deepotsav 2025: 26 लाख दीयों की ‘महाज्योति’, अयोध्या दीपोत्सव ने रचा विश्व रिकॉर्ड, रामराज्य की संकल्पना हुई साकार

Thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Exit Poll 2026 : स्टालिन की वापसी के संकेत, विजय की पार्टी ने बिगाड़ा खेल

Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…

17 minutes ago

Assam Exit Poll 2026: असम में हिमंत का जादू बरकरार, एग्जिट पोल में एनडीए ने छुआ 100 का आंकड़ा

Assam Exit Poll 2026:  असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…

22 minutes ago

West Bengal Exit Poll 2026 : बंगाल में भाजपा सरकार के आसार, टीएमसी की हो सकती है विदाई

West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…

1 hour ago

Trump Iran Warning : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी, परमाणु समझौते पर कड़ा रुख, दी घेराबंदी की धमकी

Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…

2 hours ago

Riyan Parag Vaping : रियान पराग की बढ़ी मुश्किलें, वेपिंग विवाद के बाद BCCI का कड़ा एक्शन संभव

Riyan Parag Vaping :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…

2 hours ago

IRGC Military Council : मुज्तबा खामेनेई की रहस्यमयी चुप्पी, क्या ईरान में सेना ने कर दिया है तख्तापलट?

IRGC Military Council :  अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…

2 hours ago

This website uses cookies.