खेल

Messi Ronaldo : मेस्सी के लिए रोनाल्डो की भावुक अपील: “उन्हें अगला वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहता हूं”

Messi Ronaldo : जहां एक ओर लियोनेल मेस्सी अपने बाएं पैर से फुटबॉल जगत में एक बार फिर जादू बिखेर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाज़ारियो ने मेस्सी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “हमें अगला वर्ल्ड कप मेस्सी के बिना नहीं देखना चाहिए।”

मेस्सी की उम्र नहीं, प्रदर्शन बोलता है

मेस्सी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) में हाल ही में पांच मैचों में 10 गोल कर दिए। उनके खेल ने फुटबॉल प्रेमियों को 18 साल पहले के “अंकारा मेस्सी ” की याद दिला दी। उम्र चाहे जो हो, लेकिन उनकी रफ्तार, नियंत्रण और निर्णय क्षमता आज भी दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से बेहतर है। रोनाल्डो ने इस बारे में कहा –”मेस्सी जिस अंदाज़ में अभी खेल रहे हैं, वो अद्भुत है। उनकी मौजूदगी खुद में एक अनुभव है। मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि वो अगले वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए खेलें।”

फुटबॉल की समझ में मेस्सी बेजोड़

रोनाल्डो ने यह भी कहा कि मेस्सी केवल गोल करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वह “मैच रीडिंग के मास्टर” हैं। वे न केवल खुद की भूमिका निभाते हैं, बल्कि टीम के साथी खिलाड़ियों को भी रणनीति और मूवमेंट के लिए प्रेरित करते हैं।”उनका हर मूवमेंट रणनीति से भरा होता है। वह मैदान में हर कोने को स्कैन करते हैं, समझते हैं, और फिर वही करते हैं जो विरोधी सोच भी नहीं पाते।”

हालिया फॉर्म में भी मेस्सी चमकदार

हाल ही में भले ही इंटर मियामी को सिनसिनाटी के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मेसी की लगातार पांच मैचों में 10 गोल की उपलब्धि उनके सर्वकालिक महान खिलाड़ी (GOAT) होने पर फिर से मुहर लगाती है।

क्या मेस्सी खेलेंगे अगला वर्ल्ड कप?

लियोनेल मेस्सी की उम्र फिलहाल 37 वर्ष है। 2026 का वर्ल्ड कप तीन देशों (अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा) में होने वाला है। ऐसे में क्या मेस्सी 39 की उम्र में उस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे? रोनाल्डो जैसे दिग्गज की इच्छा और करोड़ों फैन्स की उम्मीद यही है।

जब दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकरों में से एक रोनाल्डो खुद मेसी को अगला वर्ल्ड कप खेलते देखने की इच्छा जताएं, तो यह सिर्फ एक खिलाड़ी का बयान नहीं, बल्कि फुटबॉल के लिए प्यार और इज्जत की भाषा है। क्या मेसी फिर से दुनिया को चौंकाएंगे? इसका जवाब वक्त देगा, लेकिन फिलहाल “जादू हमेशा के लिए है” वाली बात बिल्कुल सटीक लगती है।

Read More : BJP Shiv Sena: फडणवीस के ऑफर के बाद उद्धव ने की मुलाकात, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है ‘बड़ा खेला’?

Thetarget365

Recent Posts

Jeffrey Epstein Files : जेफरी एपस्टीन फाइल्स से बड़ा खुलासा, भारी विवादों में घिरे माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स

Jeffrey Epstein Files :  जब भी वैश्विक स्तर पर तकनीकी क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली और…

14 minutes ago

Satyabrata Kumar VRS : नीरव मोदी-माल्या केस के जांचकर्ता ED अफसर ने लिया VRS, वजह बनी चर्चा

Satyabrata Kumar VRS : देश के कई सबसे बड़े और हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की…

24 minutes ago

JEE Advanced Result : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, दिल्ली के शुभम कुमार ने किया देशभर में टॉप

JEE Advanced Result :  देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थानों यानी भारतीय प्रौद्योगिकी…

34 minutes ago

Organic Farming : जैविक खेती से बदली किस्मत, सरगुजा की अनिमा खेस ने महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

Organic Farming  : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक में स्थित धरमपुर गांव आज…

40 minutes ago

Samir Murder Case : समीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किसने मारी गोली, मुजफ्फरपुर में मचा हड़कंप

Samir Murder Case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आ…

44 minutes ago

This website uses cookies.