+ जीत में दोनों गोलों में निर्णायक भूमिका निभाई। लीग्स कप के ग्रुप चरण के इस पहले मैच में मेसी ने अपनी टीम के लिए दो अहम असिस्ट दिए और मैच का रुख पलट दिया।
फोर्ट लॉडरडेल में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। इंटर मियामी और एटलस दोनों को कई गोल के मौके मिले, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं सके। मियामी के गोलकीपर रोक्को बोवो ने शानदार बचाव करते हुए कई पक्के गोल टाल दिए। हाफ टाइम से ठीक पहले लुइस सुआरेज़ का शॉट क्रॉसबार से टकराकर चूक गया और पहला हाफ बिना गोल के खत्म हुआ।
दूसरे हाफ में जैसे ही खेल शुरू हुआ, दोनों टीमों ने तेज रफ्तार अटैक शुरू किया। 57वें मिनट में मेसी ने शानदार पास दिया, जिसे टेलास्को सेगोविया ने गोल में तब्दील कर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
80वें मिनट में एटलस के रिवाल्डो लोज़ानो ने बराबरी का गोल दाग दिया, जिससे मुकाबला फिर से संतुलित हो गया। इस गोल के बाद दर्शकों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव और उत्सुकता बढ़ गई कि मैच ड्रॉ रहेगा या कोई टीम जीत दर्ज करेगी।
मैच खत्म होने के करीब था, तभी 96वें मिनट में मेसी ने एक और करिश्मा कर दिखाया। उन्होंने मार्सेलो विगेंट को सटीक पास दिया, जिसने डिफेंस चीरते हुए विजयी गोल दागा। पहले यह गोल ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन VAR की जांच के बाद इसे वैध माना गया। इस तरह मियामी ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया और तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
इस मुकाबले में एक और खास बात रही कि अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल ने इंटर मियामी के लिए अपना पहला मैच खेला। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में मेसी का जादू देखा और मियामी की जीत का हिस्सा बने।
मैच के बाद लियोनेल मेसी ने कहा, “जैसे-जैसे मैं ज्यादा मैच खेल रहा हूँ, मेरी लय और आत्मविश्वास लौट रहा है। मैं शारीरिक रूप से फिट महसूस कर रहा हूँ। सबसे जरूरी बात यह है कि टीम ने जीत हासिल की, और हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” मेसी की वापसी ने इंटर मियामी को एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया है। दो असिस्ट और निर्णायक योगदान से उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें फुटबॉल का ‘मैजिशियन’ कहा जाता है। टीम के लिए यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत भी है।
Read More : US Pakistan Oil Deal : अमेरिका-पाकिस्तान में तेल समझौता: क्या ‘पेट्रोडॉलर’ से बदलेगी पाकिस्तान की किस्मत?
CBSE Fee Hike Controversy : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद…
Bemetara News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित…
Malaysia Social Media Ban : वैश्विक स्तर पर डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा…
CG Paddy Crisis : छत्तीसगढ़ में खरीफ सत्र के तहत धान खरीदी की प्रक्रिया आधिकारिक…
Bengal Political Violence : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बाद भी हिंसा,…
Naib Tehsildar Controversy : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक…
This website uses cookies.