अधेड़ महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी में बीती रात अधेड़ महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली सो रही थी। अज्ञात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम को घटना स्थल पर कुल्हाड़ी मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी के बसियाटोंगरी में अनिता केरकेट्टा 55 वर्ष बीती रात घर में अकेली थी। उसका पति विलियम केरकेट्टा पिछले दो दिनों से बाहर गया हुआ था। महिला बीती रात खाना खाकर सो गई। रात में अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर कुल्हाडी से गला काटकर अनिता केरकेट्टा की हत्या कर दी। घटना की सूचना आज सुबह महिला के
दामाद ने राजपुर थाना में दी।
अनिता केरकेट्टा की एक पुत्री है, जिसका विवाह गांव में ही हुआ है। सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहू की टीम मौके पर पहुंची। टीआई रमाकांत साहू ने कहा कि फिलहाल यह ब्लांइड मर्डर है। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह की टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Meta Creator Program : फेसबुक से घर बैठे कमाएं लाखों, मेटा का नया क्रिएटर फास्ट ट्रैक प्रोग्राम लॉन्च

Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…

1 hour ago

Gold Silver Price Today : भारी गिरावट के बाद लौटी रौनक, निवेश का है यह ‘सुनहरा मौका’

Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल…

1 hour ago

Stock Market Today : हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 950 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के करीब पहुंचा

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कुछ समय काफी उथल-पुथल भरा रहा…

1 hour ago

Global Energy Crisis: 5 सालों तक रहेगी LPG-LNG की किल्लत! हमलों के बाद कतर एनर्जी का बड़ा दावा

Global Energy Crisis:  मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष आज अपने 21वें दिन में प्रवेश…

2 hours ago

This website uses cookies.