ताज़ा खबर

आधी रात का हंगामा: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बंधे हाथ-पैर, गांव में हुई पंचायत, प्रेमिका सौंप दी प्रेमी को – वीडियो वायरल

Ambikapur News : आधी रात का यह वाकया फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने चोरी-छुपे पहुंचे प्रेमी को उसके ससुराल वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर जमकर धुनाई कर दी और सुबह गांव में पंचायत बुलाकर मामले का निपटारा कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पंचायत में प्रेमिका को उसके प्रेमी के ही हवाले कर दिया गया। इस अनोखे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के तेलाई कछार निवासी युवक का प्रेम संबंध लखनपुर क्षेत्र की एक युवती से था। दोनों के बीच यह रिश्ता शादी से पहले से चला आ रहा था, युवती के शादी के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। सोमवार 22 सितंबर की देर रात युवक मौका पाकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया।

लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। घरवालों ने युवक को देख लिया और तुरंत पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद जमकर उसकी पिटाई की गई। घरवालों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना गांव में फैलते ही अगले दिन मंगलवार को पंचायत बुलाई गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में मामले पर चर्चा हुई और सामाजिक दबाव में एक चौंकाने वाला निर्णय लिया गया। पंचायत ने शादीशुदा महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। इस नतीजे के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। फिलहाल, पुलिस ने घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

गांव और सोशल मीडिया में इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ इसे सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल बता रहे हैं, तो कुछ पंचायत के फैसले को लेकर हैरानी जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों ही शादीशुदा हैं, बावजूद इसके उनका पुराना प्रेम संबंध उन्हें फिर से एक साथ खींच लाया।

thetarget365

Recent Posts

Ujjain Mahakal Excavation : महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, क्या छिपा है सदियों पुराना राज?

Ujjain Mahakal Excavation : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा…

3 minutes ago

Mitchell Santner Injury : मिचेल सेंटनर हुए IPL 2026 से बाहर, मुंबई इंडियंस को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

Mitchell Santner Injury :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी और लंबी क्रिकेट…

9 minutes ago

Surguja Ration Protest : रजपुरीकला में राशन दुकान संचालक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, PDS वितरण में बड़ी धांधली का आरोप

Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…

14 minutes ago

Press Freedom Index 2026: भारत की रैंकिंग में ऐतिहासिक गिरावट, क्या असुरक्षित हैं देश के पत्रकार?

Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…

18 minutes ago

Ambikapur Fire Incident : अब कसेगा कानून का शिकंजा, विस्फोटक अधिनियम की गैर-जमानती धाराएं भी जुड़ीं

Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…

2 hours ago

This website uses cookies.