अंबिकापुर @thetarget365 शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ से अकेले सिर्फ शिवानी का चयन भारत की सीनियर टीम में हुआ है। 8 से 13 अक्टूबर तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारत के अलावा ब्राज़ील, साउथ कोरिया, चाइना, ईरान, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, मंगोलिया सहित 16 देश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में वे प्रेक्टिस करते आ रही हैं। यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है लेकिन प्रतिभा में निखार लाने के लिए और कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है जहां वे प्रैक्टिस कर सकें। ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत उन्होंने स्वीडन में आयोजित मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में दुनियाभर में 7वां स्थान पाया। गोल्फ प्रतियोगिता में वर्ल्ड से 11 टीमें आई थी। जिसमे भारत की वूमेन टीम का 7 वां रैंक था।
शिवानी ने बताया कि इसके अलावा 2019 में चाइना के मिनी गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की वूमेंस टीम का नया रैंक था। दो साल पहले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी राजस्थान में सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ-साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया।
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…
This website uses cookies.