छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म: विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

बिलासपुर@thetarget365 : रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी, जब ग्राम अमेरी निवासी राजेश्वर बघेल और उसका मामा सोनू बंजारे पीड़िता के घर पहुंचे और उसे जबरन रतनपुर स्थित खंडोबा मंदिर के सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया।

बता दें कि किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता और उसका परिवार भयभीत होकर अपना घर छोड़कर कोनी में रहने लगा। लेकिन आरोपी राजेश्वर ने कोनी में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और वहां जाकर पीड़िता एवं उसके परिजनों को लगातार डराता-धमकाता रहा, जिससे मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास तक कर लिया।

 

अंततः 25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अमेरी में दबिश देकर आरोपी सोनराज उर्फ सोनू बंजारे और राजेश्वर बघेल को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

Recent Posts

Vijay CM Oath : कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली औपचारिक अनुमति।

Vijay CM Oath :  तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…

2 hours ago

Ambikapur Skeleton Case : 6 साल से लापता युवक युवती का मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…

3 hours ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस, राज्यपाल से मुलाकात टली और लंबा हुआ इंतजार

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…

5 hours ago

iPhone 17 Pro Max : फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बंपर ऑफर, मात्र इतनी कीमत में लाएं घर

iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…

5 hours ago

Chirmiri Ram Katha : चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, तैयारियों की समीक्षा हेतु हुई बड़ी बैठक

Chirmiri Ram Katha :  छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…

5 hours ago

Ambikapur Online Betting : सरगुजा में ऑनलाइन सट्टे ने ली कारोबारी की जान, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या

Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…

5 hours ago

This website uses cookies.