अंबिकापुर (thetarget365)। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में मंगलवार को स्वीप सरगुजा अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर संदीपन की उपस्थिति रही। साथ ही गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी सरगुजा, संजय सुरीला जिला आईकॉन स्वीप सरगुजा, एम सिद्दीकी जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, कमलेश गिरी तहसीलदार की उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम में सभी समुदायों से महिलाओं एवं पुरुष वर्गों तथा अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर ने उपस्थित महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया। साथ ही बताया कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र का एक मूलभूत पहलू है, जिसे हम सब को मिलकर सफल बनाना है। इसी तारतम्य में संजय सुरीला ने बताया कि एक लोकतंत्र की सबसे पहली शर्त यही है कि वहां जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों का शासन हो। चुनाव निश्चित रूप से लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। चुनाव यह सुनिश्चित करता है कि सरकार लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए है। एम सिद्दीकी ने कहा कि मताधिकार चुनाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, चुनाव राजनीतिक भागीदारी के लिए एक सुंदर अवसर है। इसके अलावा, यह एक ऐसा तरीका है जिससे नए मुद्दों को जनता के सामने उठाया जा सकता है। आभार प्रकट करते हुए गिरीश गुप्ता ने कहा कि चुनाव राजनीतिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसके बिना लोकतंत्र निश्चित रूप से अकार्यात्मक होगा। लोगों को चुनाव के महत्व को समझना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आना चाहिए। साथ ही कार्यक्रम में अशोक सिंह बीपीओ साक्षरता, प्रीति तिवारी, महिमा तिर्की, शालिनी, रमेश यादव, सबीना खातून, रुक्मणी जायसवाल, अंजूमाला, शुभंकर विस्वास सहित अन्य की उपस्थिति रही।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.