मनोरंजन

Miss Universe 2025: भारत की उम्मीद टूटी, मणिका शर्मा ताज से चूकी, जानें टॉप 12

Miss Universe 2025: थाईलैंड में इस साल का मिस यूनिवर्स 2025 का मंच आज रात बेहद जोश और रौनक के साथ सजाया गया। प्रतियोगिता में भारत की मणिका विश्वकर्मा ने शुरुआत तो जोरदार की, लेकिन टॉप 30 में जगह बनाने के बाद टॉप 12 में प्रवेश नहीं कर पाईं। बिकिनी राउंड के दौरान उनका सफर समाप्त हो गया, जिससे भारत की उम्मीदें इस बार भी पूरी नहीं हो सकीं।

Miss Universe 2025: फाइनलिस्टों की पूरी सूची

इस साल के फाइनल में कुल 12 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं, जिनमें चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोटे डी आइवर शामिल हैं। भारतीय दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि प्रतियोगिता में इस बार भारत की बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल जज पैनल में शामिल थीं।

Miss Universe 2025:मिस यूनिवर्स 2025 का मकसद

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, यह कॉम्पिटिशन केवल खूबसूरती का प्रदर्शन नहीं है। इस साल का थीम ‘द पावर ऑफ लव’ है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न देशों की प्रतिभागियों के बीच कल्चर, मकसद और कनेक्शन को बढ़ावा देना है। हफ्ते भर चलने वाले इस कार्यक्रम में इंटरव्यू, पर्सनल कहानियां, इवनिंग गाउन, नेशनल कॉस्ट्यूम और स्विमवियर राउंड जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मिस यूनिवर्स का ऐतिहासिक महत्व

1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए लीडरशिप, एजुकेशन, सोशल इम्पैक्ट, डाइवर्सिटी और पर्सनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना भी है। 70 वर्षों की विरासत के साथ, यह प्लेटफॉर्म विश्वभर की महिलाओं को प्रेरणा और वैश्विक पहचान देता है।

टॉप 12 में फाइनलिस्टों की सूची

मणिका विश्वकर्मा इस लिस्ट से बाहर हो गई हैं। टॉप 12 फाइनलिस्ट इस प्रकार हैं:

  • चिली – इना मोल

  • कोलंबिया – वैनेसा पुल्गारी

  • क्यूबा – लीना लुएसेस

  • ग्वाडेलोप – नाओमी टॉरेंट

  • मेक्सिको – फातिमा बॉश

  • प्यूर्टो रिको – ज़ाशेली एलिसिया रिवेरा

  • वेनेजुएला – स्टेफनी अबास

  • चीन – झाओ ना

  • फिलीपींस – अह्तिसा मनालो

  • थाईलैंड – वीना प्रवीण सिंह

  • माल्टा – जूलिया क्लुएट

  • कोटे डी आइवर – ओलिविया यासे

अगले साल का आयोजन और पृष्ठभूमि

अगले साल 75वें सिल्वर जुबली एडिशन का आयोजन प्यूर्टो रिको में होगा। यह मिस यूनिवर्स को होस्ट करने का उनका तीसरा मौका होगा। इस बार के प्रतियोगियों में राजस्थान के गंगानगर की मणिका विश्वकर्मा ने भी भाग लिया, जो 100 से अधिक देशों की प्रतिनिधियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थीं।

वर्तमान मिस यूनिवर्स की भूमिका

वर्तमान मिस यूनिवर्स, डेनमार्क की विक्टोरिया केर थीलविग, को 16 नवंबर 2024 को ताज पहनाया गया था। वह यह ताज अपनी अगली मिस यूनिवर्स को सौंपेंगी। मणिका विश्वकर्मा भले ही टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उनके आत्मविश्वास और मंचीय उपस्थिति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मणिका का मंच से विदा होना

टॉप 12 में जगह न बनाने के बावजूद, मणिका ने मंच से आत्मविश्वास के साथ वापसी की। उनके सपोर्टर्स ने हैरानी और हल्की निराशा व्यक्त की, लेकिन भारत की प्रतिभागी को दर्शकों का प्यार और समर्थन मिला। इस साल भारत के लिए ताज जीतना संभव नहीं हुआ, लेकिन मणिका ने मिस यूनिवर्स स्टेज पर देश का नाम गर्व से प्रस्तुत किया।

Read More : Chhattisgarh winter update: छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, रायगढ़ में ठिठुरन और अलाव की व्यवस्था

Thetarget365

Recent Posts

Kushinagar ISIS Arrest : दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, कुशीनगर से आईएसआईएस संदिग्ध गिरफ्तार

Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

4 hours ago

RR vs GT highlights : राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने पलटी हारी हुई बाजी।

RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…

4 hours ago

Bengal Election 2026 : भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…

4 hours ago

Jaggi Murder Case : हाईकोर्ट से दोषी करार अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को होगी सुनवाई

Jaggi Murder Case :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…

6 hours ago

Kerala Election 2026 : केरल के चुनावी दंगल में धनबल और बाहुबल का कब्जा, एडीआर की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Kerala Election 2026 :  केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…

6 hours ago

Chhattisgarh RTE crisis: छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश संकट, निजी स्कूलों का असहयोग, 55 हजार बच्चों का भविष्य दांव पर

Chhattisgarh RTE crisis :  छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…

6 hours ago

This website uses cookies.