विधायक व कलेक्टर ने किया आकांक्षी ब्लाक प्रतापपुर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

प्रतापपुर (सूरजपुर)। जिले के आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर के मंगल भवन में नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान का शुभारंभ प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के मुख्य आतिथ्य व कलेक्टर रोहित व्यास की उपस्थिति में किया गया।

 

बता दें कि आकांक्षी विकासखण्ड वे विकासखंड हैं जो खराब सामाजिक आर्थिक संकेतकों से प्रभावित हैं। ऐसे क्षेत्रों के विकास के लिए नीति आयोग ने 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 3 महीने का संपूर्णता अभियान आरंभ किया है। इसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। इस सम्पूर्णता अभियान के तहत देश के सभी आकांक्षी ब्लॉकों में 6 चिन्हित केपीआई (मुख्य परफार्मेंस इंडिकेटर) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अंतर्गत पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत तथा ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों का प्रतिशत शामिल है।

 

इस दौरान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति आयोग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ तय संकेतकों के आधार पर पिछड़े क्षेत्रों को विकसित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारा जिला विभिन्न मामलों में पिछड़ा हुआ है यह पिछड़ापन हम सभी के लिए चुनौती है। आकांक्षी विकासखंड के लक्ष्यों को पूरा करने के मामले को परीक्षा की घड़ी बताते हुए विधायक पोर्ते ने इसके लिए स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पंचायत समेत संबंधित सभी विभागों और जन प्रतिनिधियों से कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम जितना ज्यादा काम करेंगे उतना विकास होगा। उन्होंने इसे खुद को साबित करने का सुअवसर बताते हुए कहा कि आप सभी इन छः संकेतकों पर काम करते हुए आपसी सहयोग और मेहनत से लक्ष्यों को हासिल करें। उन्होंने कहा कि प्रतापपुर के विकास की दिशा में आकांक्षी विकासखंड के लक्ष्यों को हासिल करना एक महत्त्वपूर्ण कदम होगा तथा यह निश्चित रूप से यहां की जनता के लिए खुशी का पल होगा।

आकांक्षी ब्लाक के लक्ष्यों को पूरा करना एक महत्वपूर्ण चुनौती: कलेक्टर

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने आकांक्षी विकासखण्ड के लक्ष्यों को सभी के लिए एक महत्त्वपूर्ण चुनौती बताते हुए कहा कि 06 संकेतकों के आधार पर निर्धारित इन सभी लक्ष्यों को हम सभी को मिलकर शत प्रतिशत रूप में पूरा करते हुए यहां के निवासियों को लाभान्वित करना होगा। कलेक्टर व्यास ने कहा कि प्रसवपूर्व देखभाल करने को हमें जिले की महिलाओं का पंजीकरण कराने के लिए उन्हें जागरूक करना होगा और इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को आयरन की कमी जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती है जिसके लिए उन्हें नियमित रूप से चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता होती है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं होने वाले बच्चों के लिए पोषाहार को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को साथ मिलकर शत प्रतिशत रूप में इसकी उपलब्धता सुनिष्चित करने को कहा। उन्होंने गैरसंचारी रोगों को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि आजकल की गलत दिनचर्या और खानपान के कारण हाइपर टेंशन, शुगर जैसे कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं इसके लिए 30 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए एनसीडी स्क्रीनिंग/गैर संचारी रोगों की जांच अवश्य की जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य एवं पंचायत कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर इन रोगों के जांच करने की आवश्यकता बताई। बेहतर उपज एवं पर्यावरण की दृष्टि से मृदा परीक्षण को अति महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में बेतहाशा उर्वरक के उपयोग से वहां की मिट्टी खराब हो गई है इससे हमें सीख लेते हुए, मृदा परीक्षण करवाने और आवश्यकतानुसार उर्वरक का उपयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के संबंध में रिवॉल्विंग फंड की राशि के पूर्ण रूप से वितरण के लिए एनआरएलएम एवं पंचायत विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिलकर लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राहियों से मिलजुलकर कार्य करने का आग्रह करते हुए इस कार्य में बिना कोई ढिलाई बरते इसे युद्धस्तर पर पूरा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

कार्यक्रम में जागरूकता लाने हुआ नाट्य मंचन

कार्यक्रम में प्रसवपूर्व देखभाल करने को लेकर पंजीकरण के संबंध में जागरुकता लाने नाटक का मंचन भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं द्वारा किए गए इस मंचन में 03 महीने के अंदर पंजीकरण करवाने के लाभ एवं समय समय पर गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें मेडिकल किट एवं पोषक आहार भी प्रदान किया गया।

मृदा परीक्षण के लक्ष्य शतप्रतिशत हुए पूरे

इस दौरान प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत मृदा परीक्षण के लिए आवेदित किसानों को मृदा परीक्षण रिपोर्ट भी प्रदान की गई। इस संबंध में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने बताया कि विकासखंड में मृदा परीक्षण के बारह सौ के लक्ष्य को शत प्रतिशत रूप में पूरा कर लिया गया है जिसकी रिपोर्ट प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही विधायक पोर्ते ने सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को निश्शुल्क सायकल भी वितरित की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जगत लाल आयम, भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, भाजपा नेता प्रफुल्ल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, आकाश मित्तल, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम ललिता भगत, सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिर्झा, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Iran-US Conflict: 48 घंटे का सीजफायर प्रस्ताव खारिज, खाड़ी में महायुद्ध की तैयारी, दुनिया में हड़कंप!

Iran-US Conflict:  मध्य पूर्व में जारी खूनी संघर्ष के बीच शांति की तमाम कोशिशें धराशायी…

9 minutes ago

PBKS vs CSK : चेन्नई को हराकर शीर्ष पर पंजाब किंग्स, कप्तान गायकवाड़ ने मानी गेंदबाजी की हार

PBKS vs CSK :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सफर में सातवें मुकाबले…

13 minutes ago

Iran-US War 2026: ईरान ने गिराए अमेरिका के 2 घातक फाइटर जेट, बौखलाए ट्रंप बोले- ‘यह युद्ध है!’

Iran-US War 2026:  मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने अब एक बेहद खतरनाक मोड़ ले…

21 minutes ago

Green Sanvi Ship : होर्मुज जलडमरूमध्य से निकला भारतीय जहाज ‘Green Sanvi’, 44000 टन LPG लेकर आ रहा है मुंबई!

Green Sanvi Ship : पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की परिस्थितियों के…

25 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ऐतिहासिक धमाका, 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री पक्की!

Dhurandhar 2 Box Office:  रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज…

29 minutes ago

Kerala Election 2026: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को पीटा, पुलिस ने 3 को दबोचा!

Kerala Election 2026:  केरल के मलप्पुरम जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,…

32 minutes ago

This website uses cookies.