अंबिकापुर @thetarget365 भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गांधी चौक के डाटा सेंटर के सामने धरना-प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
धरना-प्रदर्शन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 10 जून को बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शन दौरान असामाजिक तत्वों ने बलौदाबाजार के कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी की थी। पुलिस ने यह आरोप लगाकर कि जिस भीड़ ने आगजनी की, उसे देवेन्द्र यादव ने भड़काया था, उन्हें रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया। उन पर 20 से अधिक धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें भारतीय दण्ड विधान की धारा 307, जो कि हत्या के प्रयास के संदर्भ में है भी आरोपित की गई है। जबकि बलौदाबाजार हिंसा से भिलाई नगर विधायक या कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं का कोई लेना-देना नहीं था। वे सतनामी समाज के द्वारा आयोजित सभा में उसी प्रकार शामिल होने पहुंचे थे जैसे कि समाज के बुलावे पर भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे थे, लेकिन बलौदाबाजार की घटना के बाद भिलाई नगर विधायक को पुलिस द्वारा जिस प्रकार गिरफ्तार किया गया वो प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। डाटा सेंटर के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लगभग हर मोर्चे पर नाकाम विष्णुदेव सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के विधायक एवं उसके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। सतनामी समाज के सभा में भाग लेने पर कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है, वहीं इस सभा में शामिल भाजपाईयों को सरकार अभयदान दे रही है।
प्रशासनिक व्यवस्था आंय-बांय हो गई
औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरगुजा संभाग से चुने गए मुख्यमंत्री को लेकर बहुत उम्मीदें थी, लेकिन सब सांय-सांय हो गया और छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था आंय-बांय हो गई। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी वो घोड़ा है जो उसके इशारे पर चलता है जो उस पर सवार हो, बशर्ते सवार की कलाई में दम हो। इस सरकार की कलाई में ही दम नहीं है, इस कारण सरकार ब्यूरोक्रेसी को नहीं बल्कि ब्यूरोक्रेसी सरकार को चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के डरो मत नारे के साथ चलता है। प्रदेश की भाजपा सरकार चाहे कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं का जितना भी दमन करे लेकिन कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के हित में सदैव संघर्ष करेंगे।
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनावी…
Heatwave Alert: अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन सूरज के तेवर…
This website uses cookies.