Congress Attacks Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रूस से तेल न खरीदने का आश्वासन दिया है, भारतीय राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दल कांग्रेस और राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कड़ा हमला बोला है।
ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था, “भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी, लेकिन आज उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे।”
ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक तीखा पोस्ट किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के सम्मान का सौदा कर दिया है।
कांग्रेस ने लिखा, “नरेंद्र मोदी कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं और उनकी हरकतों ने देश की विदेश नीति को चौपट कर दिया है। ट्रंप का कहना है- उनकी नाराजगी और धमकियों से डरकर मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।”
पार्टी ने पीएम मोदी को रूस के साथ भारत के लंबे समय से रहे विशेष संबंधों की याद दिलाते हुए आगाह किया: “रूस हमेशा से भारत का खास सहयोगी रहा है। खुद के ‘झप्पी वाले रिश्ते’ सुधारने के लिए ‘देश के रिश्ते’ खराब मत कीजिए।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी से सीधे 5 सवाल पूछे:
गौरतलब है कि भारत, रूस से तेल की खरीदारी करता रहा है, जिसे लेकर अमेरिका कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीद को लेकर ही भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया हुआ है। अमेरिका ने संकेत दिया था कि भारत जब रूस से तेल खरीदना कम कर देगा, तो यह टैरिफ कम हो सकता है।
कांग्रेस के इस हमले ने देश की विदेश नीति और रूस के साथ भविष्य के ऊर्जा संबंधों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रधानमंत्री मोदी इस पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हैं।
Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…
Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…
Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…
H5N1 Virus Tumakuru : कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई…
Munawar Faruqui Baby : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता…
Pune Crime News : एक ओर जहां पूरा प्रदेश 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के…
This website uses cookies.