अंबिकापुर (thetarget366)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने अंबिकापुर में हुए प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी देश की आम जनता पर करों का बोझ डाल कर जनता के बेबसी का मजाक उड़ाना बंद करें। मोदी जी ने जीएसटी लागू करके देश की जनता के जन्म से लेकर मृत्यु तक के संसाधनों पर टैक्स लगा दिया है यहां तक कि बच्चों के दूध तक में टैक्स लगा हुआ है।
दुबे ने बयान जारी कर कहा कि आम जनता के अपने खून पसीने के मेहनत से कमाए हुए धन को बैंक में जमा करने पर टैक्स लगता है और उस पैसे को निकालने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है, कांग्रेस की सरकार के समय बैंको में पैसा जमा करने और निकालने का कभी टैक्स नहीं लगा। बल्कि बैंक ब्याज का लाभ आमजनता को प्रदान करती थी। उन्होंने कहा देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब मोदी सरकार ने करोना महामारी की विभीषिका के समय कोविड वैक्सीन का शुल्क आम जनता से वसूल की थी। कांग्रेस पार्टी ने पचपन साल तक देश के आमजनता की निष्पक्ष सेवा की है। इन पचपन सालों में किसी कॉग्रेस सरकार ने किसी की भूमि छीनी इतनी हल्की बात सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं। वे बताएं चीन भारत की भूमि पर क्यों घुसपैठ कर रहा है। मणिपुर जल रहा है, किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं, देश को मेडल दिलाने वाले पहलवान, महिला खिलाड़ी मेडल वापस करने को मजबूर हुए इससे शर्मनाक बात मोदी सरकार के लिए और क्या हो सकती है।
दुबे ने कहा कि आज देश महंगाई और बेरोजगारी के भीषण चपेट में है, छोटे व्यापारी परेशान है, इस पर प्रधानमंत्री मोदी कुछ नहीं बोलते। आम जनता को मोदी जी के चिकने चुपड़े बातों से कोई लेना देना नहीं। उन्हें तो उनके रोजमर्रा की चीजों को उनके बजट के भीतर उपलब्धता से मतलब है। इसीलिए जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। दुबे ने कहा कि मोदी जी के पास देश की जनता को अपने सरकार की उपलब्धि बताने के लिए कुछ है नहीं है, कांग्रेस पार्टी के न्याय गारंटी घोषणा पत्र से घबरा गए हैं। पराजय का डर साफ उनके चेहरों पर झलक रहा है इसलिए ये उनकी झल्लाहट है।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.