मानसून एक्टिव : सरगुजा संभाग में मूसलाधार बारिश, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, खेत लबालब, नदी-नाले उफान पर

अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा संभाग में गुरुवार की शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर आ गए हैं। खेतों में पानी लबालब देखने को मिल रहा है। बलरामपुर जिले में मौसम कुछ ज्यादा ही प्रभावी है। मौसम विभाग के अनुसार गांगेय पश्चिम बंगाल एवं नजदीकी झारखंड के ऊपर निचले क्षोभमंडल में कम दबाव का एक ताकतवर चक्रवाती परिसंचरण बना है, इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है।

देखें वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/C-LN60pyYkj/?igsh=aGE0NGQzdXVkb3Vv

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि सरगुजा संभाग में दो दिनों तक मौसम प्रभावी रहेगा। बलरामपुर, सरगुजा व सूरजपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में काफी इंतजार के बाद झमाझम बारिश हो रही है। गांगेय पश्चिम बंगाल व झारखंड में बने चक्रवती परिसंचरण के कारण गुरुवार की शाम से ही सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश हो रही है। बलरामपुर जिले में चक्रवर्ती परिसंचरण का प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है। यहां गुरुवार को 154 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अंबिकापुर में 54.5 मिमी वर्षा हुई है, जबकि शुक्रवार को 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। झमाझम बारिश के कारण औसत बारिश से पिछड़ा सरगुजा अब सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। लंबे इंतजार के बाद मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। धान रोपाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अगस्त के तीसरे सप्ताह तक रोपाई का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

विशाल पेड़ के साथ तरंगित तार टूटकर गिरा

गुरुवार की रात से हो रही झमाझम बारिश के बीच सरगुजा संभाग में कई जगह पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति बनी। वहीं पेड़ों की चपेट में आने से बिजली के तरंगित तार टूट गए और खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग में शनिवार की दोपहर रवि फ्यूल्स के सामने पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। पेड़ की चपेट में आने से तरंगित तार टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली बाधा की स्थिति बन गई। पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी मंगाने की नौबत बन गई। दो घंटे से अधिक चली मशक्कत के बाद मौके से पेड़ के एक बड़े हिस्से को हटाने में सफलता मिल पाई, इसके बाद एक ओर से आवागमन शुरू हुआ। विद्युत व्यवस्था बहाल करने देर शाम तक कर्मचारी ताकत झोंके, इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई।

सरगुजा में अब तक 258.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घंटे के दौरान 23.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 48.3 मि.मी. वर्षा लुण्ड्रा तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 258.8, मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि 01 जून 2024 से 2 अगस्त 2024 तक अंबिकापुर में 258.9, दरिमा में 175.4, लुण्ड्रा में 355.1, सीतापुर में 313.3, लखनपुर में 236.6, उदयपुर में 216.6, बतौली में 271.7 एवं मैनपाट में 243 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

34 minutes ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

38 minutes ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

52 minutes ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

57 minutes ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

1 hour ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

1 hour ago

This website uses cookies.