सूरजपुर @thetarget365 जिले में इन दिनों तेजी से बढ़ रही ठगी की वारदातों के बीच भटगांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पैसा डबल करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
ग्राम मलगा भटगांव निवासी धजनाथ देवांगन ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया था कि इरफान अंसारी नामक युवक ने पैसा डबल करने का प्रलोभन देकर उनसे नगद 6 लाख रुपये एवं फोन-पे के माध्यम से 1 लाख 50 हजार रुपये, कुल 7 लाख 50 हजार रुपये ठगी कर लिए हैं। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर भटगांव थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी इरफान अंसारी ने अपने साथी विकेन्द्र जगने के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से न सिर्फ धजनाथ से बल्कि ग्राम मलगा के महिबुद्दीन से भी 3 लाख रुपये ठग लिए। इस तरह कुल ठगी की राशि 10 लाख 50 हजार रुपये पहुंच गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक ट्रांजेक्शन और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी इरफान अंसारी और विकेन्द्र जगने के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/2025, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला निवासी विकेन्द्र जगने और ग्राम दतिमा, थाना बिश्रामपुर निवासी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया है, जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड ली गई है ताकि ठगी की गई राशि और अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा सके। पुलिस अन्य पीड़ितों की भी जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि और कितने लोगों को इस गिरोह ने अपने झांसे में लिया है।
Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…
Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
This website uses cookies.