Thetarget365

ब्रेकिंग : ग्राम भकुरा में मिला मोर्टार बम,बम निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर

अंबिकापुर @thetarget365 नेशनल हाइवे मार्ग अंबिकापुर-रामानुजंगज रोड पर शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम भकुरा में मोर्टार बम मिला है। गांव के सरकारी स्कूल के समीप झाड़ियों के पास सोमवार को यह बम देखा गया है। सूचना पर पुलिस की डायल 108 टीम सबसे पहले वहां पहुंची। सुरक्षागत कारणों से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। आसपास लोगों को नहीं जाने की भी सलाह दी गई।

अंबिकापुर से बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को भी घटनास्थल भेजा गया। बम निरोधक दस्ता जांच में लगी हुई है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के साथ बीडीएस टीम जांच में लगी है। जिस स्थान पर मोर्टार बम मिला है उससे तकरीबन तीन-चार किलोमीटर दूर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का ट्रेनिंग सेंटर हैं लेकिन अभी कुछ नहीं कहां जा सकता। सरगुजा का यह पहला मामला है जिसमें किसी गांव में बम मिला हो, इसलिए पुलिस बारीकी से छानबीन में लगी हुई है।

thetarget365

Recent Posts

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने कमोदा रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासन, दबाव में वापस लौटा

Ambikapur News : सरगुजा जिले में शासकीय भूमियों पर हुए अवैध कब्जों और निर्माणों के…

6 minutes ago

पैसों के लालच में साइबर अपराध का हिस्सा बने कॉलेज छात्र, 10 आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur News : सरगुजा जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने…

52 minutes ago

West Bengal politics : “बंगाल और दिल्ली के बीच…”, अभिषेक बनर्जी के इस बयान ने मचाया राजनीतिक हड़कंप

West Bengal politics  : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…

4 hours ago

Sisir Adhikari vision : बेटे के मुख्यमंत्री बनते ही भावुक हुए शिशिर अधिकारी, खोला तरक्की का बड़ा राज

Sisir Adhikari vision :  पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…

4 hours ago

Shakuntala Porte MLA : विधायक शकुंतला पोर्ते की अधिकारियों को कड़ी फटकार, कहा- जनता का श्राप गुरूर तोड़ देता है

Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…

4 hours ago

This website uses cookies.