सूरजपुर (thetarget365)। जयनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ गांजे का अवैध रूप से परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दे रखे हैं। इसी क्रम में 25 जून को थाना जयनगर को मुखबीर से सूचना मिली कि अंबिकापुर सुखरी तरफ से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने ग्राम राजापुर की ओर आने वाला है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्रवाई करने राजापुर में घेराबंदी की। इसी दौरान एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 यूडीएफ 9377 में एक व्यक्ति आता दिखा जिसे रूकने का इशारा करने पर गाड़ी धीरे कर वापस मोड़ने का प्रयास करने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ा लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश चौधरी पिता धनसाय 35 वर्ष निवासी ग्राम कोईलार टिकरा थाना दरिमा जिला सरगुजा का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 हजार कीमत का एक किलो 725 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपित ओमप्रकाश चौधरी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में नवपदस्थ थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एसआई सरफराज फिरदौसी, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र एक्का, आरक्षक नीरज झा, सैनिक नोहर सिंह, अकबर व मुजाहिद सक्रिय रहे।
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
Zelensky's Big Claim: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय…
Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.