Oplus_131072
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एमपॉक्स वायरस से प्रभावित देश की यात्रा करके आये एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा, “टेस्ट में मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड-2 के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।” मंत्रालय ने कहा, “एक युवा है जो हाल ही में एमपॉक्स संक्रमण से प्रभावित देश से यात्रा करके आया है।” हाल ही में मध्य और पूर्वी अफ्रीका में एमपॉक्स के मामले आने के बाद इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एडोनम गेब्रीयेसुस ने कहा था, “एमपॉक्स के एक नए क्लेड का उभरना, कांगो गणतंत्र में इसका तेज़ी से फैलना और कई पड़ोसी देशों में इसके मामलों की जानकारी मिलना बहुत चिंताजनक है।”
एमपॉक्स के शुरुआती लक्षण बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द है. बुखार उतरने पर शरीर पर चकत्ते आ जाते हैं, जो कि अक्सर चेहरे से शुरू होते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल जाते हैं। (bbc.com/hindi)
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज 15 मई 2026 दिन शुक्रवार है. कल का…
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
This website uses cookies.