अंबिकापुर @thetarget365 : शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अग्रसेन गौशाला, चठीरमा अंबिकापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर में 305 पशुओं का गलघोंटू एवं एक टैगिया रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। साथ ही 208 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई और 19 पशुओं का उपचार भी किया गया।
शिविर का शुभारंभ पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आरपी शुक्ला, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सीके मिश्रा एवं गौशाला के अध्यक्ष हीरालाल गर्ग द्वारा गाय और बछिया को माला पहनाकर एवं गुड़ खिलाकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील मिंज द्वारा गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पशुपालकों एवं गौशाला प्रबंधकों को पशुओं के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन के विषय में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया। शिविर में गौशाला के उपाध्यक्ष जय भगवान अग्रवाल, राम निवास असवाल, पशु चिकित्सा सहायक डॉ. सुनील मिंज, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी ब्रजेंद्र सिंह एवं उमेश कुशवाहा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.