राष्ट्रीय

Tahawwur Rana USA :तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी

Tahawwur Rana USA : दिल्ली की एक अदालत ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 अगस्त तक बढ़ा दी है। ये घटनाक्रम राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा राणा के खिलाफ एक पूरक आरोप-पत्र दाखिल करने के बाद सामने आया है।मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत अब 13 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।राणा के खिलाफ एक आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है।

राणा के खिलाफ ये दूसरी चार्जशीट

आपको बतादें कि इससे पहले राणा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई था। राणा के खिलाफ ये दूसरी चार्जशीट है। इससे पहले 2011 में पहली चार्जशीट दायर की गई थी। इसमें NIA ने राणा को डेविड हेडली और अन्य आतंकवादियों के साथ 26/11 हमले का साजिशकर्ता बताया था।

क्या है इस आरोप पत्र में?

इस आरोपपत्र में राणा का गिरफ्तारी ज्ञापन, जब्ती ज्ञापन और कुछ अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में चार अप्रैल को भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे भारत लाया गया था।

इस हफ्ते की शुरूआत में तहव्वुर राणा ने मुंबई अपराध शाखा के सामने कुछ अहम खुलासे किए थे।उसने कहा कि वह,पाकिस्तानी सेना का एक भरोसेमंद एजेंट था और 2008 के हमलों के दौरान मुंबई में मौजूद था।न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर राणा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह के समक्ष पेश किया गया।

गौरतलब है कि,26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। करीब 60 घंटे तक चले इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे।

Read More :Kejriwal Nobel remark : “मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए”: सत्ता गंवाने के बाद भी आत्मप्रशंसा में डूबे केजरीवाल

Thetarget365

Recent Posts

CG Weather High Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का हाई अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और बारिश की बड़ी चेतावनी

CG Weather High Alert: उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के…

12 minutes ago

Surguja Weather: सरगुजा के मैनपाट में भीषण ओलावृष्टि, बिछी सफेद चादर, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

Surguja Weather: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में मंगलवार की रात कुदरत का…

17 minutes ago

Raipur News: रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में मातम, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत, लापरवाही का आरोप

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने…

21 minutes ago

ChatGPT Adult Mode: ChatGPT एडल्ट मोड पर ब्रेक, OpenAI ने सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों के कारण टाला लॉन्च

ChatGPT Adult Mode: पिछले कुछ समय से तकनीकी गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा…

24 minutes ago

This website uses cookies.