Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नगर निगम और नगर पंचायत के 20 हजार से अधिक प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार को हड़ताल का पांचवां दिन रहा। कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच के सामने हवन किया।
प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष तीन मुख्य मांगें रखी हैं। जिसमें ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए, केंद्र सरकार के श्रम कानूनों के अनुरूप वेतन प्रदान किया जाए और हड़ताल के दौरान किसी कर्मचारी को नौकरी से पृथक न किया जाए।
हड़ताल के चलते अंबिकापुर सहित अन्य क्षेत्रों में नगर निगम और नगर पंचायत के कामकाज प्रभावित हो गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और कार्यालयों में भी कामकाज रुक गया है।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में हड़ताल से सरकार पर दबाव बढ़ गया है। प्लेसमेंट कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। अब देखना होगा कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाती है और कर्मचारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेती है।
Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…
Amit Shah Guwahati Rally: असम की राजधानी गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…
Balrampur News : मनरेगा योजना की रक्षा और संगठन को वार्ड, पंचायत व बूथ स्तर…
Sarfaraz Ahmed retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के…
Ambikapur News : सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत…
West Bengal Poll Dates 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने साल 2026 के सबसे बड़े…
This website uses cookies.