Murshidabad Mosque Fund
Murshidabad Mosque Fund: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक नया राजनीतिक और सांप्रदायिक विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को, जो कि बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी थी, बेलडांगा में ‘बाबरी जैसी मस्जिद’ की आधारशिला रखी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, कबीर ने मौलवियों के साथ मंच पर फीता काटकर शिलान्यास की औपचारिकता पूरी की।
इस मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का एक वीडियो सामने आया है, जिसे हुमायूं कबीर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में कुछ लोग नोट गिनते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शिलान्यास समारोह में लगभग 11 पेटी चंदा इकट्ठा हुआ। इस भारी राशि को गिनने के लिए लगभग 30 लोगों को लगाया गया और नोट गिनने की मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस भारी चंदा संग्रह ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
मस्जिद की नींव रखने के बाद हुमायूं कबीर ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वह फरवरी में 1 लाख लोगों से कुरान का पाठ करवाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने अपनी नई राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को भी उजागर किया। कबीर ने कहा कि वह जल्द ही एक नई पार्टी बनाएंगे, जो विशेष रूप से मुसलमानों के लिए काम करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य की 135 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही, उन्होंने ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के संपर्क में होने और उनके साथ गठबंधन करने की संभावना भी जताई है।
मुर्शिदाबाद बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद अचानक शुरू नहीं हुआ, बल्कि इसकी एक स्पष्ट समयरेखा है:
28 नवंबर: बेलडांगा में जगह-जगह बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए, जिस पर 6 दिसंबर को शिलान्यास समारोह की घोषणा की गई थी और हुमायूं कबीर को आयोजनकर्ता बताया गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया, जहाँ बीजेपी ने विरोध किया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसका समर्थन किया।
3 दिसंबर: मामला बढ़ता देख TMC ने खुद को कबीर की घोषणा से अलग कर लिया। पार्टी के नेताओं ने इसे कबीर की आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की कोशिश बताया।
4 दिसंबर: विवाद बढ़ता देख TMC ने कड़ा रुख अपनाया और विधायक हुमायूं कबीर को सस्पेंड कर दिया। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने स्पष्ट किया कि पार्टी सांप्रदायिक राजनीति में विश्वास नहीं करती। निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि वह अपने बाबरी मस्जिद वाले बयान पर कायम हैं और 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे। उन्होंने TMC और BJP दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
Read More: Tej Pratap Electricity Bill: लाखों का बिजली बिल बकाया, बवाल मचने पर तेज प्रताप ने किया भुगतान।
IRGC Military Council : अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…
FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ, FIFA वर्ल्ड कप…
West Bengal Polls : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार,…
Wedding Cancelled : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र से एक ऐसी खबर…
Sri Lanka Cricket : श्रीलंका के क्रिकेट जगत में 29 अप्रैल को एक बड़ा प्रशासनिक…
This website uses cookies.