Muskan News:
Muskan News: अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में सीमेंट से दफन करने के जघन्य मामले में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार (24 नवंबर) को एक बेटी को जन्म दिया है। मुस्कान को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 8 सदस्यीय विशेष टीम की कड़ी निगरानी में मुस्कान की डिलीवरी हुई। संयोगवश, सोमवार को ही उनके मृतक पति सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी है। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने 3 मार्च 2025 को हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था और दोनों 19 मार्च से जेल में बंद हैं।
मुस्कान रस्तोगी की डिलीवरी अस्पताल में नॉर्मल तरीके से हुई। शाम करीब सात बजे उसने बेटी को जन्म दिया। इस साल अप्रैल में ही मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें यह पुष्टि हुई थी कि वह गर्भवती है। यह पता चला है कि वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने से पहले ही गर्भवती थी। हालांकि, एक तरफ नवजात बेटी के जन्म की ख़ुशी है, वहीं दूसरी तरफ उसकी माँ एक संगीन अपराध के आरोप में जेल में है।
यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में हुई थी। लंदन से मेरठ लौटे सौरभ कुमार की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। मुस्कान और सौरभ ने लव मैरिज की थी और उनकी एक 6 साल की बेटी भी है।सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए विशेष रूप से लंदन से मेरठ आया था। लेकिन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसी की हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव के टुकड़ों को एक प्लास्टिक के नीले ड्रम में रखा और ऊपर से सीमेंट भरकर उसे दफन कर दिया था।
हत्या को अंजाम देने से पहले, मुस्कान ने अपनी पाँच साल की बेटी को अपने मायके में छोड़ दिया था। पति की हत्या करने के बाद, मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मनाली चले गए और दोनों ने वहाँ शादी भी कर ली। 11 दिनों के हनीमून के बाद जब दोनों वापस लौटे, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके और देश भर में लोग सन्न रह गए थे, क्योंकि एक पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए न सिर्फ पति की हत्या की, बल्कि इतनी बेरहमी से उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।
Read More: Dharma Dhwaja Ram Mandir: सूर्यवंश और धर्म ध्वज का संबंध, राम मंदिर की परंपरा में छिपा रहस्य
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.