नेमप्लेट विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, एमपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश पर लगाई रोक, नोटिस जारी

नई दिल्ली (thetarget365)। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया था। मामले में याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रोक लगा दी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों और ढाबों पर मालिकों और कर्मचारियों के नाम लिखने का आदेश दिया गया था। श्रावण मास आज से ही शुरू हो रहा है। भक्त और श्रद्धालु कांवड़ लेकर भोले शंकर को जल चढ़ाने के लिए कई किलोमीटर की यात्रा करते हैं। उसी यात्रा के दौरान कई दुकानों और ढाबों से वो खाने का सामान व अन्य चीजें खरीदते हैं।

यूपी सरकार ने सबसे पहले आदेश जारी कर इन दुकानों पर मालिकों का नाम लिखने का आदेश जारी किया था ताकि श्रद्धालु अपनी पसंद की दुकान से सामान खरीद सकें। उसके बाद ऐसा ही आदेश उत्तराखंड और मध्यप्रदेश सरकार ने भी जारी किया। इस आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए जस्टिस ऋषिकेश रॉय और एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि श्रद्धालुओं को मानक स्वच्छता बनाए रखते हुए उनकी पसंद का भोजन परोसा जा सकता है।

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, राज्य भर में सभी खाद्य दुकानों, भोजनालयों और फूड जॉइंट्स को मालिकों/प्रोपराइटरों और कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने वाली “नेमप्लेट” लगानी होगी। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा करने वाले हिंदू श्रद्धालुओं की “आस्था की पवित्रता” बनाए रखने के लिए आदेश जारी करने की बात कही गई थी। आदेश के अनुसार, यात्रा मार्ग पर हलाल प्रमाणन वाले उत्पाद बेचने वालों पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जानी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत कहा गया है कि दुकानों पर मालिक और कर्मियों पर नाम लिखने का दबाव ना डाला जाए। कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को पहचान बताने की जरूरत नहीं। दुकान मालिकों को नाम बताने की जरुरत नहीं है। दुकानदारों को सिर्फ खाने के प्रकार बताने की जरूरत है। मतलब यह कि दुकान पर यह लिखा होना चाहिए कि दुकान में मांसाहारी खाना मिल रहा है या शाकाहारी खाना। कोर्ट ने इस मामले में अदालत ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Police Robbery: ऑटो चालक से लूट करने वाले अंतर्राज्यीय डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे, बड़ी कामयाबी

Surguja Police Robbery:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में…

48 seconds ago

Surguja Police : पेट्रोल पंप कर्मी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता

Surguja Police :  सरगुजा जिले की पुलिस ने दरिमा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी…

5 minutes ago

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु सीएम थलापति विजय का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा, महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…

1 hour ago

Manipur Violence : मणिपुर में चर्च पदाधिकारियों की हत्या से गुस्सा, बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा

Manipur Violence : मणिपुर में हाल ही में हुई चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक…

1 hour ago

Chandranath Rath Murder Case : सीबीआई जांच में 70 लाख की सुपारी का खुलासा, सिग्नल ऐप से रची गई साजिश

Chandranath Rath Murder Case :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ…

1 hour ago

India A Squad: तिलक वर्मा को कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका, श्रीलंका में मचेगा धमाल

India A Squad:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 9 जून से श्रीलंका की…

1 hour ago

This website uses cookies.