Janmashtami 2025 : भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हो गया है और साथ ही शुरू हो गई है भक्ति और उल्लास की वर्षा। जैसे ही घड़ी ने रात्रि के बारह बजाए, पूरे देश में, विशेष रूप से गोकुल और वृंदावन में, जय कन्हैया लाल की की गूंज आसमान तक पहुंच गई। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे और भक्तों की आंखों से आनंदाश्रु बहने लगे।
इस्कॉन मंदिरों में श्रीकृष्ण का अभिषेक पूरे विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। दुग्ध, दही, शहद, घी और गंगाजल से भगवान का पवित्र स्नान कराया जा रहा है। शंखनाद और मृदंग की ताल पर भजन गाते भक्त भाव-विभोर हैं। पूरे मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गायन हो रहा है।
सिर्फ मंदिर ही नहीं, बल्कि हर घर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने घरों में झूले सजाए हैं, लड्डू गोपाल को पालने में बिठाया गया है, और दूध-दही से अभिषेक किया जा रहा है। घरों से भी आरती, भजन और मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंज रही है।
गोकुल और वृंदावन में यह रात दीपों और भक्ति की चमक से जगमगा उठी। मंदिरों को विद्युत सजावट और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। जैसे ही श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, पूरा वातावरण हरि नाम संकीर्तन से भर उठा।
“जय कन्हैया लाल की”, “नंद के आनंद भयो” जैसे जयकारों से न केवल मंदिर और घर, बल्कि पूरा आसमान गुंजायमान हो गया। हर दिशा में ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान स्वयं इस उत्सव का साक्षात रूप से आनंद ले रहे हों।
Read More : India US trade talks : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर टकराव, छठे दौर की बातचीत स्थगित, रिश्तों में तनाव
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…
Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…
BRICS Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…
NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…
Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
This website uses cookies.