Nashik Sex Scandal
Nashik Sex Scandal: महाराष्ट्र के नासिक से सामने आए सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल मामले में मुख्य आरोपी ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद जब खरात को नासिक सेशन कोर्ट में पेश किया गया, तो सरकारी वकीलों ने एक ऐसा दावा किया जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। वकीलों ने कोर्ट को बताया कि ऐसी प्रबल आशंका है कि खरात ने अपनी तथाकथित ‘सिद्धि साधना’ के लिए 5 लोगों की नरबलि दी है। इस गंभीर अंदेशे के बाद अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है।
जांच के दौरान पुलिस को अशोक खरात के ठिकानों से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। सरकारी वकीलों के अनुसार, खरात के पास से 6 लाख 53 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके फार्म हाउस की तलाशी के दौरान 5 खाली कारतूस मिले हैं, जो नरबलि के शक को और पुख्ता करते हैं। 67 वर्षीय यह पाखंडी खुद को ‘सिद्ध पुरुष’ बताकर लोगों को ठगता था। बताया जा रहा है कि वह अपने अनुयायियों के मन में डर पैदा करने के लिए उन्हें पालतू बाघ और सांप दिखाता था और कस्तूरी जैसी दुर्लभ वस्तुओं का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था।
अशोक खरात के काले कारनामों की गूंज महाराष्ट्र विधानसभा में भी सुनाई दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को सूचित किया कि इस पाखंडी बाबा के खिलाफ अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जांच में खरात के 35 अश्लील वीडियो भी सामने आए हैं, जो हाई-प्रोफाइल महिलाओं के शारीरिक और मानसिक शोषण की पुष्टि करते हैं। सीएम ने स्पष्ट किया कि खरात कोई साधारण जालसाज नहीं है; उसने ‘ब्रह्मांड विज्ञान’ और ‘दैवीय शक्तियों’ के नाम पर बड़े पैमाने पर महिलाओं का यौन शोषण किया और अकूत अवैध संपत्ति बनाई। वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे समय रहते दबोच लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस मामले में अशोक खरात की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका संबंध सत्ता पक्ष से हो या विपक्ष से। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि खरात को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था या नहीं। जांच दल उन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है जिनके जरिए यह ढोंगी बाबा इतने वर्षों तक कानून की नजरों से बचकर अपना साम्राज्य फैलाता रहा। हाई-प्रोफाइल महिलाओं को निशाना बनाने के पीछे के सिंडिकेट का पर्दाफाश करना पुलिस की प्राथमिकता है।
अशोक खरात के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पिछले सात दिनों से जांच जारी है और अब पुलिस को आगे की रिमांड की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामानों की सूची पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर डीवीआर और लैपटॉप मिले हैं, तो पेन ड्राइव का जिक्र कहां है? हालांकि, कोर्ट ने बचाव पक्ष की इन दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया। जब जज ने खरात से उसका पक्ष पूछा, तो उसने रोते हुए कहा कि उसे सांप या बाघ के बारे में कुछ नहीं पता। कोर्ट रूम में पेशी के दौरान आरोपी की हालत काफी खराब दिखाई दी, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे कोई राहत नहीं मिली।
Train Cancelled : यदि आप अप्रैल के महीने में रेल यात्रा की योजना बना रहे…
Dhurandhar 2 box office : भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं…
Weight Loss : मोटापा कम करने की चाहत में आजकल लोग शॉर्टकट अपना रहे हैं,…
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 30 March 2026: आज चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि…
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
This website uses cookies.