बीजापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार 7वें दिन भी जारी है. नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में जवानों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। अब जवानों ने अभियान की गति बढ़ा दी ही। इस ऑपरेशन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बियर बम को बरामद करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह ऑपरेशन उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाई जा रही है। ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
जवानों ने नक्सलियों के लगाई बियर बम बरमाद करने के बाद नष्ट कर दिया। वीडियो में जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि उसूर थाना इलाक में लगातार 7वें दिन मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है. इस ऑपरेशन में 10,000 से 12,000 जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें 1500 नक्सलियों के साथ बड़े कैडर के नक्सली नेता भी शामिल हैं
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. सुरक्षा बल अब भी नक्सलियों को पूरी तरह से घेरने और उनका खात्मा करने की कोशिश कर रहे हैं. हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की जा रही है. इस ऑपरेशन को देश भर में सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, जो लगातार 5 दिनों से जारी है और आज छठे दिन भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.