ताज़ा खबर

Police Martyrs Day: 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, पुलिस स्मृति दिवस पर राजनाथ सिंह का ऐलान

Police Martyrs Day: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सुरक्षा में उनके योगदान की जमकर सराहना की।

राजनाथ सिंह ने सेना और पुलिस की भूमिका की तुलना करते हुए कहा, “अगर सेना देश की भौगोलिक अखंडता की रक्षा करती है, तो पुलिस सामाजिक अखंडता की रक्षा करती है।”

उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस दोनों ही देश की सुरक्षा के ‘अलग-अलग पिलर’ हैं, लेकिन उनका मिशन एक ही है: राष्ट्र की रक्षा करना। उन्होंने जोर दिया कि दुश्मन चाहे सीमा पार से आए या हमारे बीच छिपा हो, भारत की सुरक्षा के लिए खड़ा हर व्यक्ति ‘एक ही आत्मा का प्रतिनिधि’ है।

‘पुलिस के भरोसे ही लोग चैन से सो पाते हैं’

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के नागरिक रात में चैन से सो पाते हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि सीमा पर सेना और गली-मोहल्ले में पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने इस विश्वास को सुरक्षा की सबसे बड़ी परिभाषा बताया।

उन्होंने कहा, “आज देश के नागरिकों को भरोसा है कि अगर मेरे साथ कुछ गलत हुआ, तो पुलिस खड़ी होगी। यह जो भरोसा है, यही हमारे देश की स्थिरता (Stability) की नींव है।”

नक्सलवाद पर बड़ा दावा: ‘अगले साल मार्च तक हो जाएगा खत्म’

आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े खतरे नक्सलवाद पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई जिले नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित थे, जहां स्कूल बंद थे और लोग भय में जीते थे।

लेकिन, उन्होंने कहा कि सरकार ने इस समस्या को खत्म करने का संकल्प लिया। राजनाथ सिंह ने पुलिस, सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF) और स्थानीय प्रशासन के संगठित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दावा किया, “इस साल कई शीर्ष नक्सलियों का खात्मा किया जा चुका है। लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (Left Wing Extremism) प्रभावित जिलों की संख्या भी अब बहुत कम बची रह गई है और वह भी अगले साल मार्च तक खत्म हो जाएगी।”

‘रेड कॉरिडोर’ बना ‘ग्रोथ कॉरिडोर’

रक्षा मंत्री ने बताया कि जो क्षेत्र पहले नक्सलियों के आतंक से कांपते थे, आज वहां रोड, अस्पताल, स्कूल और कॉलेज पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी ‘नक्सल हब’ हुआ करते थे, आज वे ‘एजुकेशनल हब’ बन रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत के जो क्षेत्र रेड कॉरिडोर (Red Corridor) के नाम से कुख्यात थे, वह अब ग्रोथ कॉरिडोर (Growth Corridor) में बदल चुके हैं।” उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय पुलिस और सुरक्षा बलों के बड़े योगदान को दिया।उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए उन्हें अत्याधुनिक हथियार, सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन, फोरेंसिक लैब और डिजिटल पुलिसिंग जैसे आधुनिक साधन दिए गए हैं।

Read More : Ceasefire Pakistan: सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा बयान, ‘आतंकवादियों पर लगाम लगी तभी समझौता मान्य’

Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

2 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

3 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

4 hours ago

This website uses cookies.