रायपुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।
Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
Anil Ambani News: भारतीय कॉरपोरेट जगत से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने…
Middle East War 2026: मध्य-पूर्व के रणक्षेत्र में तनाव अब अपने चरम बिंदु पर पहुंच…
ICC T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खिलाड़ियों की नवीनतम टी20 रैंकिंग जारी कर…
Punjab Big Bash: पंजाब के राजनीतिक समीकरणों में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को…
Minimata Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग…
This website uses cookies.