Thetarget365

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सली हिंसा: सड़क निर्माण में लगे मुंशी की हत्या, जेसीबी और पोकलेन को जलाया

बलरामपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत ओरसापाठ में नक्सलियों ने एक बार फिर आतंक का तांडव मचाया। बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे करीब 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश माओवादियों ने निर्माणाधीन सड़क परियोजना में कार्यरत मुंशी अयूब खान पिता मइमुद्दीन खान (60 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी।

यही नहीं, निर्माण कार्य में लगे दो भारी वाहनों जेसीबी और पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद गुरुवार सुबह इसकी जानकारी सामने आई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

मृतक मुंशी आयूब खान का शव

जानकारी अनुसार, माओवादियों ने ग्राम पंचायत ओरसापाठ में प्रवेश कर पहले सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और पोकलेन मशीन को आग के हवाले किया। ये वाहन मुंशी अयूब खान के घर के पास खेत में खड़े थे। इसके बाद उन्होंने अयूब खान के घर पहुंचकर उन्हें बाहर बुलाया और मोबाइल बंद करने को कहा। पास में खड़े वाहन चालकों को भी बंधक बनाकर उनके हाथ गमछे से बांध दिए गए और मोबाइल बंद करवा दिए गए। नक्सलियों ने सभी को पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी।

इसके बाद, अयूब खान को कुछ दूरी पर ले जाकर बेरहमी से गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी झारखंड के जंगलों की ओर फरार हो गए। पूरी घटना को नक्सलियों ने करीब दो घंटे तक अंजाम दिया।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे किस नक्सली संगठन का हाथ है और इसका उद्देश्य क्या था। घटनास्थल से किसी भी संगठन का पर्चा या घोषणा पत्र भी नहीं मिला है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस हरकत में आ गई है। झारखंड राज्य के महुआडाड़ डीएसपी एसपी बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार और आईआरबी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से सामरी थाना प्रभारी विजय सिंह भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों में इस नक्सली हमले को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और नक्सलियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Kashmir Ladakh Integral Part : चीन-पाक के साझा बयान पर भारत की खरी-खरी, कश्मीर-लद्दाख को बताया अभिन्न अंग

Kashmir Ladakh Integral Part :  भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…

2 minutes ago

Pendra Murder Case : पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Pendra Murder Case :  छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…

10 minutes ago

Sai Cabinet Meeting 2026 : छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग के बड़े फैसले, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन के अधीन

Sai Cabinet Meeting 2026 :  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

13 minutes ago

Karnataka Next CM : हाई कमान के सामने झुके सिद्धारमैया, जानिए क्यों अचानक छोड़ना पड़ रहा पद?

Karnataka Next CM  : कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा…

23 minutes ago

West Asia Crisis : अमेरिकी ठिकानों को खाड़ी देश नहीं देंगे पनाह, जानिए ईरानी लीडर की खुफिया रणनीति!

West Asia Crisis : पश्चिम एशिया में जारी भारी सैन्य तनाव और युद्ध के बाद…

32 minutes ago

West Bengal Political Reshuffle : पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की बैठक में काकोली

West Bengal Political Reshuffle : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने…

37 minutes ago

This website uses cookies.