ताज़ा खबर

Bihar Election: ‘फिर एक बार NDA सरकार’: पटना रोड शो से पीएम मोदी ने दिया बिहार को बड़ा संदेश

Bihar Election: बिहार में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जब पटना पहुंचे, तो राजधानी का नज़ारा जनसैलाब में बदल गया। आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने पटना में शानदार रोड शो किया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

दिनकर गोलंबर से शुरू हुआ रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले दिनकर गोलंबर पहुंचकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने रोड शो की शुरुआत की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, और सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। मोदी अपने हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ लिए हुए लोगों का अभिनंदन कर रहे थे।

सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

पटना की सड़कों पर प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। रोड शो दिनकर गोलंबर से उद्योग भवन तक गया, जो गांधी मैदान के पास स्थित है। इस दौरान पीएम मोदी नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज होते हुए आगे बढ़े। हर जगह लोगों ने “मोदी जिंदाबाद” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए।

पटना में गूंजे जयघोष

रोड शो शुरू होने से पहले ही लोगों की भारी भीड़ सड़कों के दोनों ओर जमा थी। पीएम के काफिले के गुजरते ही पटना “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठा। भीड़ में जोश और उत्साह चरम पर था। कई लोग प्रधानमंत्री की झलक कैमरे में कैद करने को उत्सुक दिखे, वहीं बच्चे और महिलाएं भी पूरे उत्साह से शामिल रहीं।

महिलाओं ने की आरती, घरों से बरसे फूल

सड़कों के किनारे जहां-जहां पीएम मोदी का काफिला गुजरा, वहां स्वागत मंच और स्टॉल बनाए गए थे। कई जगहों पर महिलाएं बालकनी से आरती उतारते और फूल बरसाते नजर आईं। भाजपा के झंडे और पोस्टर से पूरा इलाका भगवा रंग में रंग गया था।

कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

प्रधानमंत्री के इस रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था थी। सड़क किनारे खड़े लोगों को लाइन में रखा गया ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन की अपील

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पटना समेत बिहार के सभी एनडीए उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे “विकास और स्थिरता की सरकार” के लिए भाजपा और एनडीए को वोट दें।पीएम मोदी के इस भव्य रोड शो ने पटना के चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। पूरा शहर एक उत्सव में तब्दील हो गया, जहां हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी —“मोदी जिंदाबाद! जय श्रीराम!”

Read More: Sardar Pate RSS Ban: पटेल ने 1948 में क्यों लगाया था RSS पर प्रतिबंध और क्या थीं उसे हटाने की शर्तें?

Thetarget365

Recent Posts

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

23 minutes ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

27 minutes ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

48 minutes ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

1 hour ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

2 hours ago

Bemetara Court Verdict : चमत्कार के नाम पर ‘मौत का तांडव’, बेमेतरा कोर्ट के फैसले से कांपे पाखंडी!

Bemetara Court Verdict :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…

2 hours ago

This website uses cookies.