Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल सत्तीपारा रोड इन दिनों धूल और गड्ढों के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शीतला वार्ड के रानीसत्ती मंदिर गेट से लेकर सरस्वती शिशु मंदिर तक पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क को पुनः ठीक नहीं किया गया, जिससे चारों ओर धूल का गुबार छाया हुआ है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं वार्डवासियों के घरों के अंदर तक धूल भर जा रहा है।
बता दें इस मार्ग पर वार्ड क्रमांक 26 सत्तीपारा के पार्षद व एमआईसी सदस्य दूधनाथ गोस्वामी, वार्ड 25 नेहरू वार्ड की पार्षद पूनम मिश्रा और वार्ड 32 की पार्षद शुभ्रा सोनी का वार्ड आता है और तीनों ही सत्तारूढ़ दल के पार्षद हैं। तीनों पार्षद भी इन हालातों को लेकर चिंतित हैं। वहीं, वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य विशाल गोस्वामी ने स्पष्ट कहा कि निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के चलते वार्डवासियों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने पानी का नियमित छिड़काव कराने की मांग की है ताकि लोगों को धूल से राहत मिल सके।
इस संबंध में निगम के लोक निर्माण विभाग के प्रभारी व एमआईसी सदस्य मनीष सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही सड़क मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पानी के छिड़काव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और अस्थायी समाधान के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जा रही है।
खैर नगर निगम के तमाम दावों और निर्देशों के बावजूद ज़मीनी हालात बदतर हैं। अब देखना यह होगा कि वार्डवासियों को राहत कब मिलती है और प्रशासन इन समस्याओं का स्थायी समाधान कब तक सुनिश्चित कर पाता है। फिलहाल तो धूल के गुबारों के बीच ही तीनों वार्ड के निवासियों को समय काटना है।
Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…
RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…
Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…
Kerala Election 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…
Chhattisgarh RTE crisis : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…
This website uses cookies.