ताज़ा खबर

न रिश्तेदार काम आएं, न दोस्त करें मदद, इन दो ऑप्शन से तुरंत मिलेगा पैसा, रखना होगा कुछ बातों का ख्याल…

नई दिल्ली@thetarget365 : अगर आपको इमरजेंसी में तुरंत पैसों की जरूरत पड़ जाए और कहीं से आपको आपको पैसा न मिल रहा हो. इतना ही नहीं अगर आपके रिश्तेदार और दोस्त भी आपको पैसे न दें तो ऐसी स्थिति में आपको पास दो ऐसे ऑप्शन होतें हैं, जिनके जरिए मिनटों में पैसे पा सकते हैं.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये दो ऑप्शन कौन से हैं, तो बता दें कि आप अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन के जरिए तुरंत पैसे हासिल कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन दोनों ही अनसिक्योर्ड लोन है. इसलिए इन्हें लेने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है.

क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन में फर्क

क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन दोनों में ही एक बड़ा अंतर होता है. जहां एक ओर आप क्रेडिट कार्ड का लोन की पे करने के बाद आप उसी क्रेडिट कार्ड से फिर से नया लोन लेने के पात्र बन जाते हैं.इतना ही नहीं आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बार -बार कर सकते हैं.

दूसरी तरफ अगर आपने एक बार पर्सनल लोन ले लिया और अगर आप दोबारा पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए दोबारा अप्लाई करना होगा. ऐसे में हो सकता है कि बैंक आपको दोबारा लोन देने से इनकार कर दे.

क्रेडिट कार्ड में लोन चुकाने के लिए मिलता है समय

अगर आप क्रेडिट कार्ड से लोन लेते हैं, तो आपको इसे चुकाने के लिए कुछ समय का ग्रेस पीरियड मिलता है. ऐसे में अगर ग्रेस पीरियड में लोन चुका देते हैं तो आपको ब्याज बचा सकते हैं. वहीं, पर्सनल लोन के साथ आपको ये ऑप्शन नहीं मिलता है. पर्सनल लोन लेने के बाद अगले महीने से ही आपको EMI के साथ-साथ ब्याज भी चुकानी पड़ती है.

डॉक्यूमेंटेशन के झंझट से छुटकारा
क्रेडिट कार्ड से लोन लेने के लिए आपको डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं होती है. वहीं, पर्सनल लोन लेते समय आपको कुछ जरूरी कागज बैंक को देने होते हैं. साथ ही बैंक आपकी सलैरी के मापदंडो को परखती है. इसके बाद ही आपका लोन अप्रूव होता है.

बड़ी राशि की जरूरत होने पर लें पर्सनल लोन

अगर आपको बड़ी राशि की जरूरत है और कहीं से पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा हो तो क्रेडिट कार्ड की बजाय पर्सनल लोन का विकल्प चुनें, क्योंकि इसमें आपको लोन चुकाने का अधिक समय मिल जाता है. इसमें ईएमआई भी छोटी हो जाती है, जिससे आप आसानी से लोन चुका सकते हैं.

Recent Posts

Adhir Ranjan Chowdhury : अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, साजिश की आशंका से मचा बवाल

Adhir Ranjan Chowdhury : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी धुआंधार प्रचार के बीच…

9 minutes ago

Middle East War : मिडिल ईस्ट में सीजफायर के बीच फिर भड़की जंग, होर्मुज जलडमरूमध्य हुआ बंद

Middle East War : अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के सीजफायर (संघर्ष…

12 minutes ago

Avimukteshwaranand : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, अतीक अहमद जैसा हश्र करने की दी चेतावनी

Avimukteshwaranand : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी…

19 minutes ago

This website uses cookies.