Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन अब एक गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट में बदल चुका है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं द्वारा शुरू किया गया यह विरोध अब व्यापक हिंसा में तब्दील हो चुका है। राजधानी काठमांडू सहित कई हिस्सों में अराजकता फैल गई है।
विरोध प्रदर्शन की तीव्रता को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री सुरक्षित स्थानों पर भेज दिए गए हैं। बावजूद इसके, प्रदर्शनकारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। सरकारी इमारतों, नेताओं के घरों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
स्थिति को काबू में लाने के लिए नेपाल सेना ने रात 10 बजे से राजधानी काठमांडू में नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। सेना ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर हिंसा जारी रही तो पूरी सुरक्षा व्यवस्था को एक्टिव किया जाएगा।
जनसंपर्क एवं सूचना निदेशालय ने भी कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व इस परिस्थिति का अनुचित लाभ उठा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने महोत्तरी जिले की जलेश्वर जेल पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान लगभग 576 कैदी जेल से फरार हो गए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैदियों को जेल से भागते हुए देखा जा सकता है। यह घटना नेपाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
10 सितंबर की सुबह काठमांडू में कुछ हद तक शांति देखी गई। सेना ने एक बार फिर नागरिकों से लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात रखने की अपील की है। सेना ने कहा कि “हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं, लेकिन हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है।”
नेपाल इस समय राजनीतिक अस्थिरता और सामाजिक उथल-पुथल के कठिन दौर से गुजर रहा है। Gen-Z आंदोलन ने यह साफ कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी पारदर्शिता और डिजिटल अधिकारों के लिए जागरूक है और अब वे किसी भी तरह की दमनकारी नीति को सहन करने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में नेपाल सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को संवाद और सहमति की ओर कदम बढ़ाना होगा।
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.