छत्तीसगढ़

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, अमित अग्रवाल बने अध्यक्ष, केमिस्ट कल्याण कोष की हुई स्थापना

Surguja Drug Dealers Association : सरगुजा जिले के केमिस्ट समुदाय के लिए मंगलवार का दिन कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आया। 09 नवंबर को सम्पन्न हुए शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन के बाद सरगुजा औषधि विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी ने आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी संभाल ली है। संघ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें संगठन के विस्तार से लेकर ‘केमिस्ट कल्याण कोष’ जैसी ऐतिहासिक पहल को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

निर्वाचन: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया को चुनाव पर्यवेक्षक देवव्रत गौतम, अजय अग्रवाल तथा मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर कुशवाहा, राजेश अग्रवाल एवं नंदकिशोर राजवाड़े की देखरेख में पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष अमित (मिंटू) अग्रवाल, सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव हैं। नई कार्यकारिणी में विधि एवं विशेष सलाहकार राधेश्याम अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदामा बंसल, शैलेन्द्र गुप्ता, संरक्षक रविंद्र प्रताप सिंह टुटेजा, सुभाष गोयल, विजय अग्रवाल, संजीव गोयल, नवीन गोयल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संतोष सिंह, सुमित अग्रवाल, सचिन केड़िया, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार गुप्ता, सह-सचिव प्रदीप शर्मा, पी.आर.ओ. सूरज दुबे, संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, लोकेश सोनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश गोयल (सीतापुर), उमेश कुमार गुप्ता (बरगीडीह), नवीन अग्रवाल (बतौली), प्रतीक गुप्ता (सीतापुर), इंद्र कुमार यादव (उदयपुर), विकास तिवारी (उदयपुर) बनाये गए हैं, जिससे संघ की कार्यात्मक क्षमता और मजबूत होगी।

प्रथम कार्यकारिणी बैठक में लिए गए अहम निर्णय

बैठक में सभी पदाधिकारियों का स्वागत, परिचय और प्रमाणपत्र वितरण के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई—

1. केमिस्ट कल्याण कोष की स्थापना – सर्वसम्मति से अनुमोदित, इस कोष को लेकर पूरे संघ में उत्साह।

2. अवैध दवा बिक्री पर कार्रवाई – किराना/जनरल स्टोर में दवा बिक्री रोकने हेतु रणनीति तैयार।

3. बिना लाइसेंस दवा आपूर्ति पर रोक – औषधि विभाग से कठोर कार्रवाई का आग्रह।

4. सदस्यता प्रमाणपत्र वितरण – सभी केमिस्ट सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

5. पूर्व कार्यकारिणी के आय–व्यय की समीक्षा – विस्तृत प्रस्तुतीकरण के साथ अनुमोदन।

केमिस्ट कल्याण कोष की औपचारिक घोषणा

यह कोष संघ के सदस्यों के हित एवं आपात स्थितियों में सहयोग के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके गठन पर कार्यकारिणी और सदस्यों में स्पष्ट रूप से सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता देखने को मिली।

बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित

राधेश्याम अग्रवाल, रविन्द्र प्रताप सिंह टुटेजा, विजय अग्रवाल, सुदामा बंसल, संजीव गोयल, महेंद्र सिंह टुटेजा, मुकेश गोयल, राजेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, लोकेश सोनी, सूरज दुबे, संतोष सिंह, इंद्र यादव, अनुराग त्रिपाठी, प्रवीण गुप्ता, अभिलेश गुप्ता, विक्की मुस्तफा, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सचिन केड़िया, कैमुद्दीन,प्रशांत यादव, शत्रुध्न वर्मा, रोशन मिश्रा, चक्रधर त्रिपाठी, आयुष गुप्ता, कमल राज कुशवाहा, तरण सिंह सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट सदस्य उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न हुई और संघ के हित में भविष्य की कार्ययोजना पर सकारात्मक चर्चा की गई।

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी अब मजबूत संगठन, सुव्यवस्थित दवा व्यापार और केमिस्ट हितों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और ठोस एजेंडा के साथ आगे बढ़ चुकी है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

5 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

5 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

6 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

6 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

6 hours ago

This website uses cookies.