Ambikapur News : अंबिकापुर के संजय पार्क में हिरणों की दर्दनाक मौत के मामले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Thetarget365 द्वारा इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आया और जिम्मेदारों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।
मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड बिंदु सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 5 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला संजय पार्क में हुई गंभीर लापरवाही से जुड़ा है, जहां बाड़े का गेट खुला रह जाने के कारण आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। इस हमले में अब तक 15 हिरणों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसने वन्यजीव संरक्षण पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
शनिवार को संजय पार्क में बड़ी लापरवाही सामने आई थी, जहां हिरण, कोटरी और बारहसिंगा को एक ही बाड़े में रखा गया था। इसी दौरान गेट खुला रह गया और 4-5 कुत्ते अंदर घुस गए। कुत्तों के हमले से कई हिरणों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मामले को और गंभीर बनाता है यह खुलासा कि घटना के बाद पार्क प्रबंधन और वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक 14 हिरणों के शवों को पार्क के पीछे जंगल में ले जाकर जला दिया गया, ताकि सच्चाई सामने न आ सके।
अब Thetarget365 की खबर के बाद हुई इस कार्रवाई को बड़ी प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है—क्या इतनी बड़ी लापरवाही के लिए यही कार्रवाई काफी है, या और बड़े स्तर पर जवाबदेही तय होगी?
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.