Thetarget365

NH-130: ट्रक खड़ी कोयला लोड गाड़ी से टकराई, एक की मौत, चार घायल

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगी के पास NH-130 रेड नदी पुल के करीब एक ट्रक वाहन क्रमांक CG 17 KX 5684 जो बिहार से रिफाइंड तेल लेकर रायपुर आ रही थी, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बस से टकराने से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और पहले से खड़ी खराब कोयला लोड ट्रक में जा घुसी।

हादसे के समय ट्रक में ड्राइवर अवध किशोर सहित पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची 112 की टीम, जिसमें आरक्षक रामकुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल सरातल अली अंसारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी उदयपुर में रखा गया है। अन्य घायलों में उमर अंसारी, रहमत अली और वाहन मालिक शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

5 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

6 hours ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

6 hours ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

7 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

7 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

8 hours ago

This website uses cookies.