Oplus_16777216
NH-343 four lane : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की जर्जर सड़कों को लेकर अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है। सरगुजा से झारखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार की राह खुल गई है। झारखंड के गढ़वा से भाजपा सांसद वीडी राम और विधायक सत्येंद्र तिवारी ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने जब इस मुद्दे को मजबूती से रखा, तो मंत्री ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर-गढ़वा और जशपुर-गुमला सड़कों को फोरलेन करने की घोषणा कर दी।
गडकरी ने स्पष्ट किया कि ये दोनों सड़कें रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा हैं। इससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और परिवहन को भी नया बल मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी।
दरअसल, सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों से झारखंड के गढ़वा और गुमला की ओर लोगों की आवाजाही काफी होती है, लेकिन खराब सड़कों के कारण लोगों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंबिकापुर से गढ़वा की दूरी लगभग 170 किलोमीटर है, जबकि जशपुर से गुमला की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। अब इन सड़कों को फोरलेन में तब्दील किए जाने से इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
गौरतलब है कि अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग की हालत पहले से ही बेहद खराब है, और निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में झारखंड के जनप्रतिनिधियों की इस पहल ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी राहत की उम्मीद दी है। आने वाले समय में सरगुजा संभाग की सड़कों की हालत में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।
Read More : Dalit family attacked : उधार अंडा नहीं दिया तो दलित परिवार पर हमला, दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.