12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य, अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक कर सकेंगे नाम वापसी

सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में नाम निर्देशन पत्र की हुई स्क्रुटनी

अंबिकापुर (thetarget365)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु सामान्य प्रेक्षक आईएएस अमित कुमार की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर विलास भोस्कर द्वारा नाम निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। इस अवसर पर सहायक रिटर्निग ऑफिसर लुण्ड्रा सुनील नायक, एआरओ सीतापुर रवि राही एवं एआरओ अंबिकापुर फागेश सिन्हा सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत तृतीय चरण के निर्वाचन में लोकसभा क्षेत्र 01 सरगुजा हेतु नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 13 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी किया जा सकेगा।

20 अप्रैल शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 12 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से चिंतामणि महाराज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शशि सिंह कोराम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लक्ष्मण सिंह उदय, बहुजन समाज पार्टी से संजय कुमार, हमर राज पार्टी से अनुक प्रताप सिंह, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से श्रीमती कांता मिंज, भारत आदिवासी पार्टी से जेरोम मिंज और निर्दलीय प्रत्याशियों में बलासियुस तिग्गा, अरविंद कच्छप, श्रीमती उर्मिला सिंह, प्रिंस अभिषेक कुजूर और रामधार सिंह के नामांकन विधिमान्य पाए गए। वहीं बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाख़िल करने वाले प्रत्याशी प्रकाश किस्पोट्टा के द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रारूप ए एवं बी प्रस्तुत नहीं किए जाने नामांकन पत्र विधिमान्य नहीं पाया गया और नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

10 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

10 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

10 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

10 hours ago

This website uses cookies.