India vs Australia Semi Final: महिला वनडे विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।इस जीत के साथ भारत ने न केवल ऑस्ट्रेलिया के 15 मैचों से जारी अपराजेय क्रम को तोड़ा, बल्कि वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।
भारत ने 339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से नाबाद 127 रन ठोके। उन्हें कई बार जीवनदान मिला, लेकिन हर बार उन्होंने अवसर को भुनाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।
यह साझेदारी महिला वनडे विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी है। वहीं, जेमिमा अब नॉकआउट मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं।
सबसे बड़ा सफल चेज़ (339 रन) – भारत ने महिला वनडे के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन का पीछा किया था।
नॉकआउट में पहली बार 300+ का सफल रन चेज़ – यह उपलब्धि पुरुष और महिला, दोनों विश्व कप के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई।
महिला वनडे में दूसरा सबसे अधिक रन वाला मैच – इस मुकाबले में कुल 679 रन बने।
सबसे ज्यादा छक्के (14) – महिला वनडे विश्व कप के किसी मैच में पहली बार इतने छक्के लगे।
भारत का सबसे बड़ा रन चेज़ विश्व कप में – भारत ने इससे पहले कभी 200 से अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक नहीं पीछा किया था।
रोड्रिग्स का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर – लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की किसी महिला बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।
हरमन-जेमिमा की साझेदारी – महिला विश्व कप नॉकआउट में तीसरे विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों का खराब दिन – 23.3 ओवर फेंककर 157 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया, जो अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
भारत अब 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से खिताबी भिड़ंत खेलेगा। चाहे जो भी जीते, महिला वनडे विश्व कप को पहली बार नया विजेता मिलने जा रहा है।जेमिमा की पारी ने न केवल ऑस्ट्रेलिया के विजय अभियान को तोड़ा, बल्कि भारतीय क्रिकेट की नई कहानी भी लिख दी।
उन्होंने साबित कर दिया — “खूब लड़ी मर्दानी, वो तो भारत की रानी थी!”
Qin Shi Huang Tomb : चीन की धरती के नीचे एक ऐसा विशाल और भव्य…
Singapore Open 2026 : सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…
Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…
Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…
Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…
China Nuclear Expansion : चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…
This website uses cookies.