अंतरराष्ट्रीय

अब बिलावल भुट्टो का कबूलनामा, कहा- ‘आतंकियों को पालकर हमने…’

@thetarget365 : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो का बयान सामने आया है। बिलावल भुट्टो ने ख्वाजा आसिफ के आतंकवाद वाले बयान पर मुहर लगा दी है। ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम में हुए हमले के बाद अपने बयान में कहा था, पाकिस्तान में आतंकवादी पलते हैं।

अब इसके बाद बिलावल भुट्टो ने कहा, इस मामले में पाकिस्तान का अपना अतीत रहा है। पूर्व विदेश मंत्री ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को समर्थन देने में जुड़ा हुआ है।’जहां तक ​​रक्षा मंत्री ने कहा है, मुझे नहीं लगता कि यह कोई रहस्य है कि पाकिस्तान का एक अतीत है, नतीजतन, हमने भुगता है। यह कोई राज नहीं, जिसे छिपाया जा रहा। पाकिस्तान ने भुगता है। हम चरमपंथ की लहर से गुजरे हैं। लेकिन हमने जो झेला है, उसके परिणामस्वरूप हमने अपने सबक भी सीखे हैं। हमने इस समस्या को हल करने के लिए आंतरिक सुधार किए हैं।’

भुट्टो ने आगे कहा, ‘जहां तक ​​पाकिस्तान के इतिहास का सवाल है, यह इतिहास है और यह ऐसा कुछ नहीं है जिसमें हम आज हिस्सा ले रहे हैं। अब यह सब इतिहास है, और हम इसमें अब शामिल नहीं हैं।गुरुवार को मीरपुर खास में एक रैली को संबोधित करते हुए भुट्टो ने एक बार फिर दावा किया कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अगर भारत ने उन्हें उकसाया तो वह युद्ध के लिए तैयार है।भारत के डर से पाकिस्तान दहशत में है। तिलमिलाए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री भुट्टो ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है, और इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर कोई हमारी सिंधु पर हमला करता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। हम युद्ध का ढोल नहीं पीटते, लेकिन अगर उकसाया गया, तो एकजुट पाकिस्तान की दहाड़ बहरी हो जाएगी’बता दें कि कुछ दिनों पहले, एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज़ की यल्दा हकीम से बात कर रहे थे, जब उन्होंने उनसे पूछा, ‘आप मानते हैं, सर, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, ट्रेनिंग और धन देने का लंबा इतिहास रहा है?

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 PBKS vs CSK : IPL में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…

8 hours ago

Earthquake in Delhi : उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती

Earthquake in Delhi :  शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…

8 hours ago

Iran US War : ईरान-अमेरिका युद्ध में भारी तबाही, पायलट की तलाश में गए US ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया

Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…

9 hours ago

Heartbeat Authentication : पासवर्ड और फिंगरप्रिंट की छुट्टी, अब आपकी दिल की धड़कन से खुलेगा स्मार्टफोन, नई तकनीक ने सबको चौंकाया

Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…

10 hours ago

This website uses cookies.