पुलिस और जनता के बीच अब सीधे संवाद की राह, आईजी दीपक झा ने लॉन्च किया डिजिटल क्यूआर स्कैनर कोड

Ambikapur News : सरगुजा रेंज पुलिस ने जनसंपर्क और पारदर्शिता की दिशा में एक अभिनव कदम उठाया है। आम नागरिकों को पुलिस से सीधा संवाद स्थापित करने और अपने सुझाव, शिकायतें तथा फीडबैक साझा करने की सुविधा देने के उद्देश्य से आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने एक डिजिटल क्यूआर स्कैनर कोड लॉन्च किया है। यह पहल न केवल जनता और पुलिस के बीच संवाद को सशक्त बनाएगी बल्कि पुलिसिंग कार्यों में सुधार और जवाबदेही की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयोग साबित होगी। आईजी दीपक कुमार झा ने इस डिजिटल सुविधा का अनावरण पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) में किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल सहित रेंज के राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि वर्तमान युग डिजिटल क्रांति का है और लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का उपयोग कर रहा है। ऐसे में यह क्यूआर स्कैनर कोड जनता और पुलिस के बीच एक “सीधा डिजिटल पुल” साबित होगा। इस माध्यम से संभाग के आम नागरिक अपने क्षेत्र के थाना या चौकी के कार्यों, व्यवहार और पुलिसिंग की गुणवत्ता पर अपनी राय, सुझाव या शिकायत सीधे साझा कर सकेंगे। आईजी झा ने कहा कि “यह कोड जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार का आकलन करने और उसमें सुधार लाने का सशक्त उपकरण बनेगा। इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और जनता का विश्वास और मजबूत होगा।” यह क्यूआर कोड सरगुजा रेंज के सभी थाना, चौकियों, पुलिस कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। आम नागरिक अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे फीडबैक भेज सकेंगे। प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं की मॉनिटरिंग स्वयं आईजी सरगुजा रेंज द्वारा की जाएगी। इस नई तकनीकी पहल से सरगुजा रेंज पुलिसिंग में पारदर्शिता, जनभागीदारी और जवाबदेही के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है — जो प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए एक मॉडल पहल साबित हो सकती है।

Ambikapur News : सरगुजा रेंज पुलिस ने जनसंपर्क और पारदर्शिता की दिशा में एक अभिनव कदम उठाया है। आम नागरिकों को पुलिस से सीधा संवाद स्थापित करने और अपने सुझाव, शिकायतें तथा फीडबैक साझा करने की सुविधा देने के उद्देश्य से आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने एक डिजिटल क्यूआर स्कैनर कोड लॉन्च किया है। यह पहल न केवल जनता और पुलिस के बीच संवाद को सशक्त बनाएगी बल्कि पुलिसिंग कार्यों में सुधार और जवाबदेही की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयोग साबित होगी।

ads
Adst

आईजी दीपक कुमार झा ने इस डिजिटल सुविधा का अनावरण पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन) में किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल सहित रेंज के राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Adst

आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि वर्तमान युग डिजिटल क्रांति का है और लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का उपयोग कर रहा है। ऐसे में यह क्यूआर स्कैनर कोड जनता और पुलिस के बीच एक “सीधा डिजिटल पुल” साबित होगा। इस माध्यम से संभाग के आम नागरिक अपने क्षेत्र के थाना या चौकी के कार्यों, व्यवहार और पुलिसिंग की गुणवत्ता पर अपनी राय, सुझाव या शिकायत सीधे साझा कर सकेंगे।

आईजी झा ने कहा कि “यह कोड जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार का आकलन करने और उसमें सुधार लाने का सशक्त उपकरण बनेगा। इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और जनता का विश्वास और मजबूत होगा।” यह क्यूआर कोड सरगुजा रेंज के सभी थाना, चौकियों, पुलिस कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। आम नागरिक अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे फीडबैक भेज सकेंगे। प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं की मॉनिटरिंग स्वयं आईजी सरगुजा रेंज द्वारा की जाएगी।

इस नई तकनीकी पहल से सरगुजा रेंज पुलिसिंग में पारदर्शिता, जनभागीदारी और जवाबदेही के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है — जो प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए एक मॉडल पहल साबित हो सकती है।

Adst
Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst