अब आप ही बताइए कि इसमें पुलिस क्या करे ..?

अंबिकापुर। स्कूली छात्रा यदि कार सवारों द्वारा दिनदहाड़े अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाए तो पुलिस की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन जब पूरी ताकत झोंकने के बाद पता चले कि यह झूठी कहानी है तो पुलिस भी क्या करे ..?

शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें एक स्कूली छात्रा के कारण पुलिस को घण्टो परेशान होना पड़ा। सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने न्यायालय में बयान करा दिया। लेकिन जो झूठी कहानी गढ़ी गई वह अभिभावकों को भी सचेत करने वाली है। विलंब के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाने से परेशान स्कूली छात्रा ने अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप से पुलिस अमले में खलबली मचा दी। गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस ने भी अपहरण,दुष्कर्म की कोशिश तथा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी भी कर ली। जांच के दौरान घटना से जुड़े कोई प्रमाणित तथ्य नहीं मिल पाने के कारण पुलिस को भी संदेह हुआ। घर जाकर छात्रा ने स्वजन को सच्चाई भी बता दी। घटना से परेशान हो रही पुलिस ने बुधवार को छात्रा का न्यायालय में बयान कराया है।
मंगलवार की शाम एक स्कूली छात्रा शहर के एक थाने पहुंची थी। उसका दावा था कि वह स्कूल जाने निकली थी। बीच शहर कार सवार कुछ लोगों के उसका अपहरण कर लिया गया। शहर व आसपास घुमाने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। शोर मचाने पर कार सवार उसे छोड़ कर भाग गए। छात्रा के गंभीर आरोपों को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारियों ने उसका बयान लिया गया। छात्रा कहानी को सच के समान सिलसिलेवार बताती चली गई। बालिका से जुड़ा प्रकरण होने के कारण पुलिस ने भी गंभीर व गैर जमानतीय धाराओं में प्राथमिकी कर ली। गुरुवार शाम से ही पुलिस कथित अपहरणकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही थी। सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे थे लेकिन छात्रा के बयान पर सत्यता नजर नहीं आ रही थी। पुलिस को संदेह हो गया था। इधर घर जाकर छात्रा ने स्वजन को सच्चाई बता दी थी। स्कूल नहीं पहुंच पाने के कारण उसके द्वारा कहानी रची गई थी। ऐसे में पुलिस के पास कोई उपाय नहीं था। छात्रा की आयु कम है। बुधवार को पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के कारण न्यायालय में उसका बयान करा दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी अश्विनी सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा का बयान न्यायालय में करा दिया है। बहरहाल इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावको को भी अपने पाल्यों को लेकर चिंता करने की जरूरत है। अन्यथा ऐसी गंभीर झूठी शिकायतें स्वजन के साथ पुलिस को भी परेशान करने के अलावा और कुछ नहीं है।

thetarget365

Recent Posts

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

28 minutes ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

32 minutes ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

36 minutes ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

39 minutes ago

Zelensky’s Big Claim: रूस ने ईरान को सौंपी अमेरिकी बेस की ‘सीक्रेट’ तस्वीरें, क्या शुरू होगा महायुद्ध?

Zelensky's Big Claim:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय…

41 minutes ago

Janjgir Champa News: सराफा व्यापारी के घर डकैती का खौफनाक मंजर, बच्चे के सामने माता-पिता को पीटा!

Janjgir Champa News:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…

51 minutes ago

This website uses cookies.