★ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोस्कर ने दिलाई मतदान अवश्य करने की अपील
अंबिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर एवं स्वीप नोडल सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर की मौजूदगी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सरस्वती बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं के माध्यम से शहर के मुख्य चौक पर फ्लैश मॉब, नाटक और शपथ का आयोजन किया गया। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत उक्त आयोजन किए गए। जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिवस में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा गुरुनानक चौक में फ्लैश मॉब के माध्यम से करीब 500 की संख्या में मौजूद श्रमिकों को मतदान के लिए जागरुक किया गया।
इसके बाद महाविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती रानी रजक के द्वारा सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा मिश्रा के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई जो गुरुनानक चौक से होते हुए गुदड़ी बाजार तक पहुंची। साथ ही पुलिस लाइन कॉलोनी में घर-घर दस्तक देकर 7 मई 2024 को मतदान करने हेतु अपील की गई। स्वयंसेवकों द्वारा नाटक एवं फ़्लैश मॉब के जरिए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पिरामिड बना कर समस्त शहर वासियों को एकता में लाने का प्रयास किया गया, साथ ही उन्हें एकता के साथ आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 में अपना मत देने की अपील की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोस्कर ने समस्त स्वयंसेवकों व उपस्थित नागरिकों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ एसएन पांडेय, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, गिरीश गुप्ता, स्वीप सहायक नोडल अधिकारी, सीके मिश्रा, डॉ प्रशांत शर्मा एपीओ जिला पंचायत, रवि शंकर पांडे एपीओ, सुजीत जायसवाल, प्रीति तिवारी, रजनीश मिश्रा, सत्यनारायण भगत, महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक कर्मचारी, श्रीमति स्वाति शर्मा, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती स्मिता सिन्हा, श्रीमती प्रियलता जायसवाल उपस्थित रहे।
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.