Odisha woman carried :ओडिशा के मलकानगिरी जिले के भोजगुड़ा गांव में रविवार को बुनियादी सुविधाओं की कमी ने एक बार फिर मानवता को झकझोर कर रख दिया। खराब सड़क की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते गर्भवती महिला को बांस की छड़ियों और प्लास्टिक की कुर्सी से बने अस्थायी झूले पर लादकर 10 किलोमीटर दूर अस्पताल तक पैदल ले जाना पड़ा।
पीड़ित महिला की पहचान सुनई के रूप में हुई है। रविवार दोपहर उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन गांव तक पहुंचने से पहले ही गाड़ी कीचड़ में फंस गई। अस्पताल की दूरी उस स्थान से करीब 10 किलोमीटर थी। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर बांस और कुर्सी की मदद से एक झूला तैयार किया, और उसी पर सुनई को अस्पताल तक ले जाया गया।
ग्रामीणों ने मिलकर कई घंटे की कठिन यात्रा तय की और समय पर महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। शाम को सुनई ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो मां और बच्चे दोनों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। समय पर पहुंचने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा शासित ओडिशा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विपक्ष का कहना है कि यह घटना राज्य की जमीनी हकीकत को उजागर करती है, जहां आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद दयनीय है।
इस घटना को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि राज्य सरकार या स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर गहरा रोष है और वे सवाल कर रहे हैं कि कब तक उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ओडिशा के कई आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी लंबे समय से चर्चा में रही है। भोजगुड़ा गांव की यह घटना कोई अपवाद नहीं, बल्कि उस व्यापक उपेक्षा का प्रतीक है, जिससे हजारों ग्रामीण रोजाना जूझते हैं। यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि देश के दूरदराज के क्षेत्रों में “विकास” अभी भी एक सपना बना हुआ है।
Read More : Ahmedabad plane crash : अहमदाबाद विमान हादसा, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी गई
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.