Ambikapur News : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष आर. डी. दीवान, आर. पी. गौतम, संजय पांडेय, श्यामाकांत तिवारी, दुर्गेश त्रिपाठी, धनेश प्रताप सिंह, ओंकार पांडेय, एस. एस. जायसवाल, राहुल जायसवाल (पेंड्रा), अरुण ताम्रकार एवं रविन्द्र मिश्रा सहित संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान संघ द्वारा पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सौंपे गए मांग पत्र के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें पद नाम परिवर्तन (स्टाफ नर्स, सुपरवाइजर एवं चतुर्थ वर्ग), ओपीडी व्यवस्था पूर्व की भांति वन टाइम करने, नेत्र सहायक अधिकारियों के प्रमोशन चैनल बनाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नए पद सृजन जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। संघ पदाधिकारियों ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार, 15 मार्च 2026 को देश के…
US-Iran War Cost: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते…
Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया…
Dubai Airport Attack: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब पूरे मिडिल…
This website uses cookies.