खेल

Olympic Cricket Return : 128 साल बाद ओलंपिक में फिर बजेगा बल्ला, T20 फॉर्मेट में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले

Olympic Cricket Return : 128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वापसी कर रहा है। क्रिकेट को पांच नए आयोजनों में से एक के रूप में शामिल किया गया है। इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में T20 प्रारूप में मुकाबले होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने क्रिकेट मैचों की तारीखों का एलान कर दिया है।

कुल 6 पुरुष और 6 महिला टीमें लेंगी हिस्सा

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 पुरुष और 6 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 15-15 खिलाड़ी होंगे, यानी कुल 180 खिलाड़ी इस ऐतिहासिक खेल आयोजन का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल इन टीमों का चयन प्रक्रिया और क्वालीफिकेशन प्रणाली तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि मेजबान देश अमेरिका को सीधी एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी 5 स्थानों के लिए मुकाबला कड़ा होगा।

तारीखों का एलान, मैच 12 जुलाई से शुरू होंगे

ओलंपिक आयोजन समिति के अनुसार क्रिकेट मुकाबले 12 जुलाई 2028 से शुरू होंगे और यह प्रतियोगिता 17 दिनों तक चलेगी। इस दौरान लगभग हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। 14 और 21 जुलाई को कोई मुकाबला नहीं होगा। महिला वर्ग का फाइनल 20 जुलाई और पुरुषों का फाइनल 29 जुलाई को होगा। मैच पोमोना नामक स्थान पर बनाए गए एक अस्थायी मैदान पर खेले जाएंगे, जो लॉस एंजिल्स से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

मैच के समय भारतीय दर्शकों के लिए सुविधाजनक

क्रिकेट मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे और शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे। इसका मतलब है कि भारतीय दर्शक इन मैचों को रात 9:30 बजे और सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार) देख सकेंगे। यह समय भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि तारीखें तय हो चुकी हैं, लेकिन इस बात पर अभी भी संदेह बना हुआ है कि भारत की पुरुष और महिला टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी या नहीं। गौरतलब है कि भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका में जीता है, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है। ऐसे में ओलंपिक में एक और पदक जीतने की उम्मीद जग गई है।

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी से रोमांच चरम पर

2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि यह खेल को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाला कदम भी है। क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया जल्द स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल तारीखों के एलान से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी 6 टीमें इस रोमांचक टूर्नामेंट में खेलेंगी और क्या भारत पदक की दौड़ में शामिल होगा।

Read More  :liquor Theft : शराबी चूहे! झारखंड में 802 बोतलें विदेशी शराब ‘गायब’, चूहों पर लगा चोरी का आरोप 

Thetarget365

Recent Posts

Masoud Pezeshkian Resigns: राष्ट्रपति ने क्यों छोड़ा पद? IRGC का खौफनाक सच आया सामने!

Masoud Pezeshkian Resigns: पश्चिम एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक, ईरान की राजनीति…

26 minutes ago

IPL 2026 Awards : वैभव सूर्यवंशी पर हुई पैसों की बारिश, ऑरेंज कैप और MVP सहित जीते पांच बड़े अवॉर्ड्स

IPL 2026 Awards : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले…

40 minutes ago

IPL 2026 Awards List : आरसीबी चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी का जलवा, देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

IPL 2026 Awards List :  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026…

54 minutes ago

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन होगी भारी बारिश

CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों…

1 hour ago

Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी, इन 17 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि

Weather Alert: जून महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम…

1 hour ago

This website uses cookies.