अंबिकापुर @thetarget365 ॐ शिव सेवा समिति मायापुर अंबिकापुर द्वारा लगभग 13 वर्षो से माँ दुर्गा पूजन का आयोजन पूरे विधि विधान के साथ किया जाता है। रविवार को आयोजिय सभा में शुभांकुर पाण्डेय को सर्वसम्मति से निर्विरोध समिति का अध्यक्ष चुना गया। पांडेय पिछले कई वर्षो से समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं, सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में उनके कार्यकाल से संतोष व्यक्त किया है।
सभा की शुरुआत में शुभांकुर पाण्डेय ने पूर्व में हुए माताजी के पूजन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया। सभा की अगली कार्यवाही में समिति के अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु अमित सिंह का नाम प्रस्ताव किया जिसमे सभी ने अपनी सहमति जताई। माताजी के पूजन की पूरे विधि- विधान के साथ पूजन करवाने की जवाबदारी पंडित रामेश्वर तिवारी ने समिति के प्रथम वर्ष से ही बखूबी निभाया जो लगातार 13 वर्षो से चला आ रहा हैं। जिसमे उनके आगामी होने वाले दुर्गा पूजा में बतौर पुरोहित की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गा पूजन को लेकर आगामी तमाम प्रकार की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। जिसमे माताजी का भव्य पंडाल, गेट, मूर्ति, मूर्ति लाते समय नागाड़ा, प्रसाद, जगराता, भंडारा एवं विसर्जन में डीजे के साथ भक्ति भाव के साथ किया जाना तय किया गया,जिसमे सभी ने अपनी सहमति जताई। समिति के अध्यक्ष ने समिति में संगठन के विस्तार करते हुए समस्त पदाधिकारियों की सूची जल्द से जल्द जारी करने की बात कही।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.