Breaking :
अंबिकापुर @thetarget365 भाजपा ने बलरामपुर और जशपुर जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बलरामपुर में वर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल पर एक बार फिर पार्टी ने विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, जशपुर में भरत सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। दोनों जिलों में कार्यकर्ताओं ने इन फैसलों को संगठन के हित में सकारात्मक कदम बताया है।
