Oplus_131072
रायपुर @thetarget365 बीएसएनएल द्वारा जारी की गयी निविदा में भाग लेने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरूद्ध चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सिविल लाईन थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मेसर्स दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जाँच करने पर यह संज्ञान में आया कि ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड को कभी जारी ही नहीं किया गया था।
चिप्स ने पत्राचार के माध्यम से मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड से यह जानने का हर संभव प्रयास किया कि यह अनुभव प्रमाण पत्र उन्हें (मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड) कैसे और किसकी मदद से प्राप्त हुई परन्तु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अब तक अपेक्षित जानकारी नहीं दी है।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की पूर्णतः निष्पक्ष और व्यापक जाँच हेतु सीईओ चिप्स ने 2 फरवरी 2025 मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध सिविल लाइन्स थाने में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।
गौरतलब है कि बीएसएनएल द्वारा जारी की गयी निविदा में भाग लेने हेतु मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड ने चिप्स के भारतनेट फेज-2 परियोजना के अनुभव प्रमाण पत्र निविदा दस्तावेज़ में इस्तेमाल किया है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में मौसम पूरी तरह से शुष्क…
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित…
Gas Pipeline Expansion: भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा…
Karnataka Digital Detox Policy: कर्नाटक सरकार ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित…
Meta Fine: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा (Meta) को अमेरिका के न्यू…
Israel-Iran War Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत में इजरायल के…
This website uses cookies.